सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 14 Nov 2024
2 Min Read

मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन ने नवीन रामगुलाम को नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है । 77 वर्षीय नवीन रामगुलाम का यह चौथा कार्यकाल होगा। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में उनके गठबंधन एलायंस डु चेंजमेंट की भारी जीत के बाद नवीन रंगूलम ,10 साल के बाद वापस सत्ता में वापस आए।
मॉरीशस में नई संसद चुनने के लिए 10 नवंबर 2024 को मतदान हुआ। मॉरीशस की संसद, जिसे नेशनल असेंबली के नाम से जाना जाता है, में 70 सदस्य हैं।
इनमें से 62 सदस्य ,सीधे लोगों द्वारा चुने जाते हैं, और 8 देश के चुनाव पर्यवेक्षी आयोग द्वारा नामित होते हैं।
नवीन रामगुलाम के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन एलायंस डु चेंजमेंट ने प्रविंद जुगनौथ की मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट पार्टी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ लेपेप गठबंधन को बुरी तरह से हराया।
मॉरीशस के चुनाव आयुक्त के कार्यालय के अनुसार, एलायंस डु चेंजमेंट ने संसदीय चुनाव में 62.6% वोट और 62 में से 60 सीटें हासिल कीं।
नवीन रामगुलाम 1995 में मॉरीशस के पहली बार देश के प्रधान मंत्री बने और 2000 तक कार्यरत रहे। उनका अगला कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और 2014 तक चला।
नवीन रामगुलाम लेबर पार्टी से आते हैं जो व्यापक एलायंस डु चेंजमेंट का एक घटक है।
मॉरीशस में संसदीय व्यवस्था है जिसमें राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है, और प्रधान मंत्री सरकार का प्रमुख होता है।
संसदीय लोकतंत्र में, राष्ट्रपति प्रधान मंत्री की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर संसद में बहुमत वाली पार्टी या पार्टियों के गठबंधन का नेता होता है।
मॉरीशस संसद का कार्यकाल पाँच वर्ष है।
मॉरीशस, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है और यह अफ्रीका के पूर्वी तट से 2,000 किमी दूर स्थित है।
राजनीतिक दृष्टि से यह अफ़्रीकी महाद्वीप का भाग है।
यह एक ज्वालामुखीय द्वीप है जो आमतौर पर मैस्करेन्स के नाम से जाने जाने वाले द्वीपों के समूह का हिस्सा है।
भारत के मॉरीशस के साथ घनिष्ठ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं और देश की लगभग दो-तिहाई आबादी भारतीय मूल की है।
राजधानी: पोर्ट लुइस
मुद्रा: मॉरीशस रुपया
प्रधान मंत्री: नवीन रामगुलाम
यह भी पढ़ें
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today