सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 10 Feb 2025
3 Min Read

लेबनान में दो साल के राजनीतिक गतिरोध के बाद प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है।
नवनिर्वाचित लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने 8 फरवरी 2025 को प्रधान मंत्री नवाफ सलाम के तहत नई सरकार बनाने का राष्ट्रपति आदेश जारी किया।
राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री नजीब मिकात के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया, जिससे देश में दो साल की कार्यवाहक सरकार समाप्त हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नवाफ़ सलाम को जनवरी 2025 में राष्ट्रपति जोसेफ औन द्वारा लेबनान के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें एक ऐसे देश में सरकार बनाने में लगभग एक महीने का समय लगा, जो सांप्रदायिक आधार पर पूरी तरह से विभाजित है।
1989 के ताइफ़ समझौते के अनुसार, जिसने देश में एक दशक से चले आ रहे गृह युद्ध को समाप्त कर दिया, एक मैरोनाइट ईसाई देश का राष्ट्रपति होगा और एक सुन्नी मुस्लिम ही देश का प्रधान मंत्री होगा।
नवाफ़ सलाम सरकार में 24 मंत्री हैं, जो ईसाई और मुस्लिम संप्रदायों के बीच समान रूप से विभाजित हैं।
लेबनान में हिजबुल्लाह के कमजोर होने से अमेरिकी समर्थित जोसेफ औन को लेबनान का राष्ट्रपति चुने जाने और 2 साल बाद देश में सरकार बनाने में भी मदद मिली है।
हिज़्बुल्लाह, जिसका अरबी में अर्थ है "अल्लाह की पार्टी", लेबनान में स्थित एक शिया मुस्लिम आतंकवादी और राजनीतिक समूह है। इस समूह का गठन 1982 में लेबनान के 15 साल के गृह युद्ध के दौरान किया गया था और इसे दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल के कब्जे का विरोध करने के लिए बनाया गया था।
ईरान, हिज़्बुल्लाह का प्रमुख वित्तपोषक और समर्थक देश है।
हिज़्बुल्लाह, शिया मुसलमानो के एक प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में लेबनान की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाता था। हिज़्बुल्लाह के कारण देश में लगभग दो सालों से कार्यवाहक राष्ट्रपति और सरकार थी क्योंकि वो किसी अमरीकी समर्थक व्यक्ति को देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए तैयार नहीं था।
पिछले 14 महीनों में इज़राइल के साथ युद्ध और इज़राइल द्वारा अपने शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को समाप्त करने के कारण, हिज़्बुल्लाह काफी कमजोर हो गया है।
दिसंबर 2024 में सीरिया में बशर-अल-असद शासन के पतन ने भी हिजबुल्लाह को काफी कमजोर कर दिया है क्योंकि असद की सरकार के दौरान,सीरिया, हिजबुल्लाह को ईरानी हथियारों की आपूर्ति का प्रमुख मार्ग था।
लेबनान में हिजबुल्लाह की सैन्य और राजनीतिक स्थिति में आए गिरावट के कारण अमेरिकी समर्थित जोसेफ औन को लेबनान के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने और 2 साल बाद देश में सरकार बनाने का मौका मिला है।
नवाफ़ सलाम सरकार को वर्षों के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार से ग्रस्त अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और इज़राइल और हिजबुल्लाह के बीच नाजुक युद्धविराम की देखरेख करने की कठिन चुनौती का, भविष्य में सामना करना पड़ेगा।
लेबनान
राजधानी: बेरूत
मुद्रा: लेबनानी पाउंड
राष्ट्रपति: जोसेफ औन
यह भी पढ़ें: जनरल जोसेफ औन लेबनान के राष्ट्रपति चुने गए
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka