सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 16 Apr 2024
3 Min Read

सिंगापुर के प्रधान मंत्री कार्यालय ने 15 अप्रैल 2004 को घोषणा की है कि वर्तमान प्रधान मंत्री, ली सीन लूंग, 15 मई 2024 को अपने कार्यालय से इस्तीफा दे देंगे, और वर्तमान उप प्रधान मंत्री, लॉरेंस वोंग, उनका उत्तराधिकारी बनेंगे। लॉरेंस वोंग 15 मई 2024 को सिंगापुर के चौथे प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
2004 में प्रधान मंत्री गोह चोक टोंग के अपना कार्यालय छोड़ने के बाद प्रधान मंत्री ली सीन लूंग, 2004 में सिंगापुर के तीसरे प्रधान मंत्री बने थे । सिंगापुर के पहले प्रधान मंत्री ली कुआन यू थे।
अपनी आजादी के बाद से सिंगापुर की राजनीति में पीपुल्स एक्शन पार्टी का वर्चस्व रहा है और सभी प्रधान मंत्री इसी पार्टी से रहे हैं।
पीपुल्स एक्शन पार्टी पर आरोप लगता है वो देश के कठोर आंतरिक सुरक्षा कानूनों के माध्यम से विरोधियों को दबाकर अपना प्रभुत्व बनाए रखा है। सिंगापुर की आंतरिक सुरक्षा कानून राजनीतिक असंतुष्टों को बिना मुकदमे के अनिश्चित काल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।
नवंबर 2023 में, प्रधान मंत्री ली ने घोषणा की थी कि लॉरेंस वोंग नवंबर 2025 में अगले संसदीय चुनाव से पहले पीपुल्स एक्शन पार्टी के महासचिव के रूप में उनकी जगह लेंगे।
51 वर्षीय लॉरेंस वोंग पहली बार 2011 में सिंगापुर के संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। बाद में उन्हें शिक्षा और रक्षा राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 2021 में, उन्हें वित्त मंत्री और 2022 में उप प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
वह सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, जो वहाँ का केंद्रीय बैंक है।
सिंगापुर एक संसदीय लोकतंत्र है जिसका राष्ट्रपति सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है। सिंगापुर उन कुछ देशों में से एक है जहां पंजीकृत वयस्क मतदाताओं के लिए मतदान अनिवार्य है।
सिंगापुर की संसद एकसदनीय है और इसमें 94 सदस्य हैं। इनमें से 84 सदस्य निर्वाचित होते हैं, जबकि 10 सदस्य नामांकित होते हैं।
संसद का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है। प्रधानमंत्री आमतौर पर उस पार्टी से होता है जिसके पास संसद में बहुमत होता है।
प्रधान मंत्री सरकार का मुखिया होता है और सरकार के वास्तविक कार्यकारी शक्ति का प्रयोग करता है।
सिंगापुर के सरकारी नेता दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले नेता होते हैं । प्रधान मंत्री को बोनस सहित प्रति वर्ष 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर ($1.6m) का भुगतान किया जाता है।
सिंगापुर विश्व के सबसे छोटे देशों में से एक है और इसे अक्सर एक शहर-राज्य कहा जाता है। यह मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है।
सिंगापुर ने 1963 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और मलेशिया संघ में शामिल हो गया।
यह 1965 में मलेशिया संघ से अलग होकर स्वतंत्र हो गया।
सिंगापुर की जनसंख्या वैविध्यपूर्ण है। चीनी मूल के लोग सबसे बड़ा जातीय समूह है, उसके बाद मलय आबादी है और भारतीय तीसरा सबसे बड़ा समूह है।
सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया में आर्थिक रूप से सबसे उन्नत देशों में से एक है। सिंगापुर बंदरगाह और इसका चांगी हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाह और हवाई अड्डा में से एक है।
राष्ट्रपति: थर्मन शनमुगरत्नम
राजधानी: सिंगापुर
मुद्रा: सिंगापुर डॉलर
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today