सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 04 Nov 2024
3 Min Read

विपक्षी अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना के छठे राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। इसकी घोषणा बोत्सवाना के मुख्य न्यायाधीश टेरेंस रन्नोवाने ने की। हाल ही में हुए देश में संसदीय चुनाव में अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी की जीत ने देश में बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी के 58 साल के शासन को भी समाप्त कर दिया। बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1966 में यूनाइटेड किंगडम से आजादी के बाद से देश पर शासन किया है।
बोत्सवाना अफ़्रीका के उन कुछ देशों में से एक है जो अपनी आज़ादी के बाद से लोकतांत्रिक रहा है और वहाँ नियमित चुनाव होते रहे हैं। देश के राष्ट्रपति अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते है और वह राज्य का प्रमुख और सरकार का प्रमुख होता है।
राष्ट्रपति का चुनाव बोत्सवाना के संसद द्वारा किया जाता है, जिसे नेशनल असेंबली भी कहा जाता है।
देश भर के 16 स्थानीय अधिकारियों में नेशनल असेंबली के 61 सदस्यों और 609 स्थानीय परिषद सीटों का चुनाव करने के लिए मतदान 30 अक्टूबर 2024 को हुआ था।
अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी ने संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल कर, बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी का 58 साल का सत्ता पर प्रभुत्व समाप्तकर दिया।
देश में हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के तीन उम्मीदवार थे। सत्तारूढ़ बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रपति, मोकग्वेत्सी मसीसी, अपना दूसरा कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में थे।
मोकग्वेत्सी मसीसी को इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल, अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज के ड्यूमा बोको और बोत्सवाना कांग्रेस पार्टी (बीसीपी) के डुमेलंग सेल्सहांडो द्वारा चुनौती दी गई।
अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज पार्टी के नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल करने के साथ, उसके उम्मीदवार ड्यूमा बोको को नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
बोत्सवाना के राष्ट्रपति को पांच साल की अवधि के लिए चुना जाता है, और देश के संविधान के अनुसार,एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बन सकता है।
नेशनल असेंबली के सदस्य भी पाँच साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।
बोत्सवाना दक्षिणी अफ़्रीका में एक ज़मीन से घिरा देश है जिसकी सीमा नामीबिया, दक्षिण अफ़्रीका और ज़िम्बाब्वे के साथ लगती है।
यह रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है। देश के कुल निर्यात में कच्चे हीरे का हिस्सा लगभग 80 प्रतिशत है।
हीरे के व्यापार ने बोत्सवाना को अफ्रीका में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में से एक बना दिया है।
विश्व में जंगली हाथियों की सबसे बड़ी आबादी भी इसी देश में पायी जाती है।
राजधानी: गैबोरोन
मुद्रा: बोत्सवाना पुला
राष्ट्रपति: ड्यूमा बोको
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today