भारतीय मूल के अर्थशास्त्री और पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों की घोषणा 1 सितंबर 2023 के मध्यरात्रि के बाद की गई।
थर्मन शनमुगरत्नम का जन्म वर्ष 1957 में सिंगापुर में हुआ था। शनमुगरत्नम ने 20 वर्षों से अधिक समय तक पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के जुड़े हुए हैं।
- शनमुगरत्नम ने वर्ष 2011 के बाद हो रहे पहली राष्ट्रपति चुनाव में चीनी मूल के दो प्रतिद्वंद्वियों (एन. कोक सोंग और टेन किन लियान) को पराजित किया।
- इन्हें राष्ट्रपति चुनाव में कुल 70.4 फीसदी वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों एन. कोक सोंग को 15.7% और टेन किन लियान 13.8% वोट प्राप्त हुए।
- 66 वर्षीय थर्मन शनमुगरत्नम ने 2011 से 2019 तक सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
- थर्मन शनमुगरत्नम, वर्ष 2001 में राजनीति में प्रवेश किए। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र में भी कई कार्य किया और मंत्री पद पर भी आसीन रहे।
सिंगापुर के तीसरे भारतीय मूल के राष्ट्रपति:
- थर्मन सिंगापुर के तीसरे भारतीय मूल के राष्ट्रपति होंगे। थर्मन से पूर्व भारतीय मूल के सेल्लापन रामनाथन और चेंगारा वीटिल देवन नायर भी सिंगापुर के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
- भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वे भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
सिंगापुर:
- यह मलेशिया के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक छोटा सा दक्षिणपूर्व एशियाई देश है। यह लगभग 5.7 मिलियन लोगों की आबादी वाला एक जीवंत और बहुसांस्कृतिक शहर राज्य है।
- सिंगापुर अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था, उन्नत तकनीक और सख्त कानूनों और विनियमों के लिए जाना जाता है।
- साथ ही सिंगापुर एक प्रमुख वैश्विक वित्तीय केंद्र और एक संपन्न तकनीकी उद्योग का केंद्र भी है।
- यह अपने खूबसूरत बगीचों, प्रतिष्ठित स्थलों और विविध भोजन के दृश्य के कारण भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह चीनी, मलय, भारतीय और यूरोपीय सांस्कृतिक प्रभावों के मिश्रण के साथ एक विविध देश है।
- राजधानी: सिंगापुर सिटी
- मुद्रा: सिंगापुर डॉलर (SGD)
- राष्ट्रपति: थर्मन शनमुगरत्नम
- प्रधानमंत्री: ली सिएन लूंग।