Home > Current Affairs > International > India finishes 2nd after China at the ISSF World Cup Buenos Aires 2025

आईएसएसFएफ विश्व कप ब्यूनस आयर्स 2025 में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर

Utkarsh Classes Last Updated 11-04-2025
India finishes 2nd after China at the ISSF World Cup Buenos Aires 2025 Sport 6 min read

भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ विश्व कप ब्यूनस आयर्स 2025 में अपना अभियान 8 पदकों - चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य - के साथ समाप्त किया और भारत  पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 

आईएसएसएफ विश्व कप/राइफल/शॉटगन प्रतियोगिता अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 1-10 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया था। विश्व कप का आयोजन खेल की विश्व शासी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा किया गया था। 

2024 पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक विजेता, मनु भाकर, ब्यूनस आयर्स में एक भी पदक जीतने में असफल रहे। पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह ने भी ब्यूनस आयर्स में भाग नहीं  लिया।

भारत के पदक विजेता

भारत ने ब्यूनस आयर्स प्रतियोगिता में 8 पदक - चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक- जीते।

स्वर्ण पदक

  • विजयवीर सिद्धू, आईएसएसएफ़ विश्व कप के इतिहास में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
  • सिफ्त कौर सामरा--महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा
  • रुद्राक्ष पाटिल- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा
  • सुरुचि सिंह- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा म

रजत पदक विजेता

  • ईशा सिंह- महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा
  • आर्य बोरसे/रुद्राक्ष पाटिल-  मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 

कांस्य पदक विजेता

  • सौरभ चौधरी/सुरुचि सिंह- 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा 
  • चैन सिंह- पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा 

ब्यूनस आयर्स प्रतियोगता में अंतिम पदक तालिका

आईएसएसएफ विश्व कप ब्यूनस आयर्स 2025 में 45 राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघों के कुल 410 निशानेबाजों ने भाग लिया।

आईएसएसएफ विश्व कप ब्यूनस आयर्स 2025 में कुल 14 देशों ने पदक जीते।

चीन 11 पदकों - पाँच स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

भारत 8 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

शीर्ष 10 पदक जीतने वाले देशों की सूची इस प्रकार है।

स्थान  

देश

स्वर्ण पदक  

रजत पदक 

कांस्य पदक  

कुल पदक 

1

चीन  

5

3

3

11

2

भारत 

4

2

2

8

3

यूएसए 

2

3

1

6

4

ऑस्ट्रेलिया

1

1

0

2

5

हंगरी 

1

1

0

2

6

चीनी ताइपे (ताइवान)

1

0

1

2

7

ग्वाटेमाला

1

0

0

1

8

इटली 

0

2

2

4

9

व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट

 

1

1

2

10

जर्मनी 

0

1

0

1


विश्व कप 2025 कार्यक्रम

2025 में होने वाले विश्व कप का कार्यक्रम निम्नलिखित है।

क्रमांक . 

मेजबान  

प्रतियोगिता 

तारीख 

1

बूनस आयर्स, अर्जेंटीना 

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/शॉटगन/पिस्टल

1-11 अप्रैल  2025

2

लीमा, पेरू 

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/शॉटगन/पिस्टल

13-22 अप्रैलl 2025

3

निकोसिया, साइप्रस

आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन 

3-12 मई  2025

4

म्यूनिख, जर्मनी

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल//पिस्टल

8-15 जून  2025

5

लेनार्टो डेल गार्डा, इटली

आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन 

4-14 जुलाई  2025

6

निंगबो, चीन

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल//पिस्टल

7-15 सितम्बर 2025

7

एथेंस, यूनान

आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप शॉटगन

8-9 अक्टूबर 2025

8

काहिरा, मिस्र 

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल//पिस्टल

6-18 नवंबर 2025

9

दोहा, कतर

आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/शॉटगन/पिस्टल फाइनल

4-9 दिसंबर 2025

FAQ

उत्तर: ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना 1-10 अप्रैल 2025 तक।

उत्तर: आठ-चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य।

उत्तर: चीन के बाद दूसरा। चीन ने 11 पदक जीते जबकि भारत ने 8 पदक जीते।

उत्तर: निशानेबाजी
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.