भारत पाकिस्तान को हराकर सैफ अंडर-19 का 8वां बार बना चैंपियन
Utkarsh Classes
05-10-2023
Sport
2 min read
काठमांडू (नेपाल) में आयोजित दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) खेल में भारत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 30 सितम्बर 2023 को पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सैफ पुरुष अंडर-19 चैंपियनशिप जीत ली।
महत्वपूर्ण बिंदु:
इस चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 30 सितंबर 2023 तक काठमांडू, नेपाल में किया गया था।
इस संपूर्ण प्रतियोगिता में भारत की ओर से मैंगलेंथांग किपगेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मैच के फाईनल में मैंगलेंथांग किपगेन की बदौलत पाकिस्तान पर आसान जीत प्राप्त हो सकी
यह सैफ चैंपियनशिप 2023 में भारत का आठवां युवा खिताब है, जो भारत के क्षेत्रीय वर्चस्व का स्पष्ट प्रमाण है।
इस चैम्पियनशिप में नेपाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
भारतीय खिलाड़ी मंगलेंथांग किपगेन को टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया।
साउथ एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (सैफ):
दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ एक ऐसा संगठन है जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सभी के लिए फुटबॉल को विकसित करने और उसे अधिक सुलभ बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
सैफ का गठन 1997 में भारत, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के सदस्य संघों द्वारा किया गया था।
सैफ में अब भूटान सहित सात सदस्य देश शामिल हैं।
सैफ का मुख्यालय: ढाका, बांग्लादेश।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
सैफ (SAFF) : साउथ एशियाई फुटबॉल फेडरेशन।
FAQ
Answer - काठामांडू
Answer - भारत
Answer - पाकिस्तान
Answer - भारतीय खिलाड़ी मंगलेंथांग किपगेन को टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया।
With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the
Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.