Home > Current Affairs > International > German Ursula von der Leyen reelected European Commission President

जर्मन उर्सुला वॉन डेर लेयेन फिर से यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष चुनी गईं

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
German Ursula von der Leyen reelected European Commission President Appointment 4 min read

यूरोपीय संसद ने 18 जुलाई 2024 को जर्मन राजनेता उर्सुला वॉन डेर लेयेन को अगले 5 साल के कार्यकाल के लिए यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुन लिया है । वह पहली बार जुलाई 2019 में चुनी गईं थीं और 1 नवंबर 2019 को अपना पद भार संभाला था । उनका वर्तमान कार्यकाल 31 अक्टूबर 2024  को समाप्त हो रहा है। वह 1 नवंबर 2024 को अपना दूसरा कार्यकाल फिर से शुरू करेंगी और अक्टूबर 2029 तक पद पर बनी रहेंगी।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का चुनाव

यूरोपीय परिषद यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित करती है।

यूरोपीय परिषद यूरोपीय संघ में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, जिसमें यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के राज्य के प्रमुख/सरकार के प्रमुख, यूरोपीय संघ के 27 सदस्य, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष शामिल होते हैं।

यूरोपीय परिषद  द्वारा प्रस्तावित उम्मीदवार को यूरोपीय संसद द्वारा साधारण बहुमत से अनुमोदित किया जाना आवश्यक होता है।

यूरोपीय संसद में वर्तमान में 719 सदस्य हैं, और उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 18 जुलाई 2024 को आयोजित एक गुप्त मतदान में 401 वोट हासिल किए।

यूरोपीय आयोग और उसके अध्यक्ष की जिम्मेदारियाँ 

  • यूरोपीय आयोग की स्थापना 1958 में की गई थी। यह 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ की राजनीतिक रूप से स्वतंत्र कार्यकारी शाखा है
  • यूरोपीय आयोग में 27 आयुक्त होते हैं(प्रत्येक यूरोपीय संघ के सदस्य देश से एक)।
  • यूरोपीय आयोग का मुख्य कार्य  यूरोपीय संसद द्वारा बनाए जाने वाले नए  प्रस्तावित कानून को यूरोपीय संसद में  पेश करना है। 
  • यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संसद और यूरोपीय संघ की परिषद के निर्णयों को लागू करने के लिए भी  जिम्मेदार होता  है।
  • यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष यूरोपीय आयोग का प्रमुख बनकर उसका उसका नेतृत्व करता है।
  • यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष जी7 और जी20  शिखर सम्मेलन और गैर-यूरोपीय संघ देशों के साथ शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यूरोपीय परिषद और उसके अध्यक्ष के बारे में विवरण के लिए यहां क्लिक करें

यूरोपीय संघ के बारे में

यूरोपीय संघ की उत्पत्ति 1952 में छह पश्चिमी यूरोपीय देशों-बेल्जियम, फ्रांस, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी के बीच एक मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण में निहित है, जिसे यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय नाम दिया गया।

1957 की रोम की संधियों ने इसे यूरोपीय आर्थिक समुदाय में परिवर्तित कर दिया।

1992 की मास्ट्रिच संधि ने यूरोपीय संघ का निर्माण किया, जो 1 नवंबर 1993 को अस्तित्व में आया। 

मास्ट्रिच संधि का उद्देश्य एक सामान्य मुद्रा (यूरो), एक एकीकृत विदेश और सुरक्षा नीति और सामान्य नागरिकता अधिकारों की स्थापना करके यूरोपीय देशों के राजनीतिक और आर्थिक एकीकरण को आगे बढ़ाना है।

यूरोपीय संघ में 720 सदस्यीय यूरोपीय संसद है जिसके सदस्यों का चुनाव यूरोपीय संघ के लोगों द्वारा किया जाता है। 

संसद लक्ज़मबर्ग, ब्रुसेल्स (बेल्जियम) और स्ट्रासबर्ग (फ्रांस) में बैठती है।

सदस्य: 27 देश

मुख्यालय: ब्रुसेल्स (बेल्जियम)

FAQ

उत्तर: जर्मन राजनीतिज्ञ उर्सुला वॉन डेर लेयेन को

उत्तर: पाँच वर्ष

उत्तर: 1 नवंबर 1993

उत्तर: 27 देश।

उत्तर : 720 सदस्य।

उत्तर: यूरोपीय संसद
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.