Home > Current Affairs > International > Dipa Karmakar creates history wins gold at Asian Championship

दीपा करमाकर ने एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Dipa Karmakar creates history wins gold at Asian Championship Person in News 3 min read

त्रिपुरा की दीपा करमाकर किसी एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनीं। दीपा ने 26 मई 2024 को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2024 में महिला वॉल्ट व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।

दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीता 

दीपा करमाकर ने औसतन 13.566 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।  डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) के किम सोन-ह्यांग ने 13.466 अंकों के साथ रजत पदक जीता और उत्तर कोरिया के जो क्योंग-ब्योल ने 12.966 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

हालाँकि ,ऑल-राउंड श्रेणी में 16वें स्थान में रहने के कारण  दीपा 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए कोटा हासिल करने में असफल रही। 

एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप में भारतीय पदक विजेता 

  • 2006, सूरत - आशीष कुमार, व्यक्तिगत फ़्लोर एक्सरसाइज़ फ़ाइनल में कांस्य पदक:
  • 2015, हिरोशिमा - दीपा करमाकर, वॉल्ट व्यक्तिगत फाइनल में कांस्य,
  • 2019, उलानबटार - प्रणति नायक, वॉल्ट व्यक्तिगत फाइनल में कांस्य,
  • 2022, दोहा - प्रणति नायक ने वॉल्ट व्यक्तिगत फाइनल में कांस्य पदक 
  • 2024, ताशकंद - दीपा करमाकर, वॉल्ट व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण।

 

दीपा करमाकर के बारे में 

त्रिपुरा की दीपा करमाकर सिर्फ 4 फीट 11 इंच लंबी हैं। वह भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला जिमनास्ट में से एक हैं और  जिन्होंने दूसरों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

  • उन्होंने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक-कांस्य पदक जीता।
  • वह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं । उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया और वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं।
  • वह किसी वैश्विक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने मेर्सिन, तुर्किये में 2018 एफ़आईजी  विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। 
  • उन्होंने जर्मनी में 2018 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक जीता है ।

पुरस्कार और मान्यता

  • दीपा को 2016 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें 2017 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

FAQ

उत्तर : जिम्नास्टिक

उत्तर: त्रिपुरा की दीपा करमाकर

उत्तर: ताशकंद राजधानी या उज्बेकिस्तान

उत्तर: 2016 रियो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में दीपा कर्माकर।

उत्तर: 2016
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.