Home > Current Affairs > International > D Gukesh wins FIDE Candidate Tournament to challenge Ding Liren

डी गुकेश ने फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता , डिंग लिरेन को चुनौती देंगे

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
D Gukesh wins FIDE Candidate Tournament to challenge Ding Liren Sport 6 min read

संयुक्त राज्य अमेरिका के हिकारू नाकामुरा के साथ प्रतिस्पर्धा ड्रॉ पर समाप्त होने के साथ ही , भारत के 17 वर्षीय डी गुकेश फीडे कैंडिडेट टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष शतरंज खिलाड़ी बन गए। महिला वर्ग में चीन की तान झोंग्यी ने 2024 फीडे  कैंडिडेट टूर्नामेंट जीता।

इस प्रतियोगिता में जीत के साथ ही 2024 फीडे विश्व शतरंज चैंपियन का फैसला करने के लिए डी गुकेश का सामना इस साल के अंत में वर्तमान फीडे विश्व चैंपियन, चीन की डिंग लिरेन से होगा, और तान झोंग्यी का सामना वर्तमान महिला विश्व शतरंज चैंपियन, जू वेनजुन से होगा।

गुकेश ने इस टूर्नामेंट में  पांच जीत, आठ ड्रॉ और एक हार के साथ कुल नौ अंक अर्जित किया।

कैंडिडेट टूर्नामेंट में डी गुकेश की उपलब्धि

  • डी गुकेश, विश्वनाथन आनंद के बाद फीडे  कैंडिडेट टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। विश्वनाथन आनंद ने 2014 में कैंडिडेट टूर्नामेंट जीता था लेकिन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ, 2014 फीडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप मैच वे हार गए थे ।
  • अमेरिका के बॉबी फिशर और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बाद डी. गुकेश कैंडिडेट टूर्नामेंट में खेलने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं
  • डी. गुकेश 17 साल की उम्र में कैंडिडेट टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
  • पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन रूस के गैरी कास्पारोव ने 21 साल की उम्र में और मैग्नस कार्लसन ने 22 साल की उम्र में इसे जीता था।

2024 फीडे कैंडिडेट टूर्नामेंट

  • 2024 फीडे कैंडिडेट टूर्नामेंट का आयोजन विश्व शतरंज शासी निकाय फीडे द्वारा 3 से 22 अप्रैल 2024 तक टोरंटो, कनाडा में किया गया।
  • इस वर्ष होने वाली फीडे शतरंज चैंपियनशिप के लिए चुनौती तय करने के लिए 16 खिलाड़ियों - 8 पुरुष और 8 महिला शतरंज खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया।
  • दुनिया के नंबर एक पुरुष शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने कैंडिडेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया।
  • टूर्नामेंट में पांच भारतीय-तीन पुरुष और दो महिला शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। विदित गुजराती, 18 वर्षीय प्रगनानंद और 17 वर्षीय गुकेश भारतीय पुरुष खिलाड़ी थे।
  • महिला वर्ग में वैशाली और कोनेरू हम्पी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • यह वैशाली, प्रगनानंद और डी.गुकेश के लिए पहला कैंडिडेट टूर्नामेंट था।
  • कैंडिडेट टूर्नामेंट में, सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलते हैं, और अधिकतम अंक वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है।
  • पुरुष वर्ग में डी गुकेश 9 अंकों के साथ विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में तान झोंग्यी 9 अंकों के साथ विजेता बनी।

2024 फीडे  कैंडिडेट टूर्नामेंट में अंतिम रैंकिंग

2024 फीडे  कैंडिडेट टूर्नामेंट के अंत में पुरुष और महिला  शतरंज खिलाड़ियों की अंतिम रैंकिंग इस प्रकार है। शीर्ष क्रम के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने इस वर्ष विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है ।

पद

पुरुष खिलाड़ी

अंक

महिला खिलाड़ी

अंक

1

डी. गुकेश (भारतीय)

9

तान झोंग्यी (चीन)

9

2

हिकारू नाकामुरा (अमेरिका) 

8.5

के.हम्पी (भारत)

7.5

3

इयान नेपोम्नियाचची (रूस)

8.5

लेई टिंगजी (चीन)

7.5

4

फैबियो कारुआना (इतालवी-अमेरिकी)

8.5

वैशाली रमेशबाबू

(भारत)

7.5

5

आर.प्रग्गनानंद (भारतीय)

7

एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना (रूस)

7

6

विदित गुजराती (भारतीय)

6

कतेरीना लागोन (रूस)

6.5

7

अलीरेज़ा फ़िरोज़ा (ईरानी-फ़्रेंच)

5

नर्ग्युल सालिमोवा (बुल्गारिया)

5.5

8

निजात अबासोव (अज़रबैजान)

3.5

अन्ना मुज़िचुक (यूक्रेन)

5.5
 

डी. गुकेश के बारे में

  • डोम्माराजू गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक डॉक्टर हैं, और उनकी माँ एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं।
  • बारह साल, सात महीने और सत्रह दिन की उम्र में, वह भारत के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए।
  • इस जुलाई की शुरुआत में, गुकेश ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जब वह 2750 लाइव रेटिंग का आंकड़ा पार करने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए।इससे पहले यह कीर्तिमान  पांच बार के विश्व चैंपियन, मैग्नस कार्लसन के नाम था ।
  • उन्होंने देश के शीर्ष क्रम के खिलाड़ी के रूप में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फीडे  (फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स)

फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स (fide) या अंतर्राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन, पुरुष और महिला शतरंज की विश्व शासी निकाय है।

फीडे  की स्थापना 20 जुलाई 1924 को पेरिस, फ्रांस में की गई थी।

सदस्य: 201 राष्ट्रीय शतरंज संघ इसके सदस्य हैं।

फीडे  के अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोरकोविच,

फीडे  का मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड

FAQ

उत्तर: टोरंटो, कनाडा, 3-21 अप्रैल 2024 तक

उत्तर: भारत के डी.गुकेश ने 17 वर्ष की आयु में।

उत्तर: चीन के डिंग लिरेन

उत्तर: चीन के तान झोंग्यी।

उत्तर: लुसाने, स्विट्जरलैंड
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.