Home > Current Affairs > National > Cabinet approves establishment of Sammakka Sarakka Central Tribal University 

कैबिनेट ने सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विवि की स्थापना को मंजूरी दी

Utkarsh Classes 05-10-2023
Cabinet approves establishment of Sammakka Sarakka Central Tribal University  Place in News 3 min read

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 अक्टूबर 2023 को तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम- 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। यह विश्वविद्यालय तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थापित किया जाएगा। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023: 

  • इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधन से जुड़े विधेयक - केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी दी।
  • इस विश्वविद्यालय की स्थापना आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम- 2014 की 13वीं अनुसूची के तहत ऐसा किया जा रहा है। 
  • इसके तहत दोनों राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक-एक जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी थी।
  • आंध्र प्रदेश में 2019 में विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है, जबकि तेलंगाना में जमीन आवंटन में देरी से अभी तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो पाई थी। 

विश्वविद्यालय पर 889.07 करोड़ रु की धनराशि का प्रावधान: 

  • सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए 889.07 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान होगा। 

आदिवासी कला, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा: 

  • नया विश्वविद्यालय राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार करेगा।
  • आदिवासी आबादी के लाभ के लिए राज्य में आदिवासी कला, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान प्रणाली में निर्देशात्मक और अनुसंधान संबंधी सुविधाएं प्रदान करके उच्च शिक्षा और उन्नत ज्ञान के उपायों को भी बढ़ावा देगा।
  • यह नया विश्वविद्यालय अतिरिक्त क्षमता भी तैयार करेगा और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने का प्रयास करेगा।

भारत में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय:  

  • देश की जनजातीय आबादी के लिए उच्च शिक्षा और अनुसंधान सुविधाओं के अवसर प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने पूर्व में दो केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की है। ये हैं:
    • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक और 
    • आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, विजयनगरम
  • अब तीसरा विश्वविद्यालय तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।
  • वर्तमान में देश में कुल 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं।

FAQ

Answer - तेलंगाना

Answer - तेलंगाना

Answer - मुलुगु जिला

Answer - दो (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक और आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, विजयनगरम)।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.