बर्नार्डो अरेवलो ने ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। देश के सर्वोच्च चुनावी न्यायाधिकरण द्वारा घोषित प्रारंभिक परिणामों के अनुसार ,बर्नानर्डो को अब तक 99% गिने गए वोटों में से 58% वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सैंड्रा टोरेस को सिर्फ 37% वोट मिले।
वर्तमान ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था पर अरेवलो को बधाई दी, और परिणाम औपचारिक होने के बाद उन्हें "आदेशित परिवर्तन" शुरू करने के लिए आमंत्रित किया।
बर्नार्डो अरेवलो 14 जनवरी 2024 को औपचारिक रूप से ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और वह सीधे जनता द्वारा चुना जाता है।
ग्वाटेमाला गणराज्य
यह एक मध्य अमेरिकी देश है.
राजधानी: ग्वाटेमाला सिटी
मुद्रा: क्वेट्ज़ल
राष्ट्रपति: एलेजांद्रो जियामाटेई