Home > Current Affairs > State > 2nd Water Sports Cup being held in Tehri Lake

दूसरा जल क्रीड़ा प्रतियोगिता टिहरी झील में आयोजित

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
2nd Water Sports Cup being held in Tehri Lake Sport 4 min read

उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में स्थित टेहरी झील में 14 से 17 सितंबर 2023 तक चार दिवसीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

यह टेहरी झील में टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) द्वारा आयोजित किया जाने वाला दूसरा जल क्रीड़ा टूर्नामेंट है।

कयाकिंग और कैनोइंग खेल प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 450 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आयोजन में उत्कृष्ट वरिष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए किया जाएगा।

37वें राष्ट्रीय खेल 

भारत में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा किया जाता है। 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 में गोवा में आयोजित किये जायेंगे।

36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2022 तक गुजरात में आयोजित किए गए थे। 36वें राष्ट्रीय खेल में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की एक संयुक्त टीम है।

टेहरी झील

जिस स्थान पर वर्तमान टेहरी झील स्थित है वह पहले पुराना टेहरी शहर था। पुराना टेहरी शहर भिलंगना और भागीरथी नदियों  के संगम पर स्थित था। भागीरथी नदी पर टेहरी बांध के निर्माण के कारण पुराना टेहरी शहर जलमग्न हो गया था। बांध ने एक बड़े जलाशय,टिहरी झील का निर्माण किया जिससे पुराना टेहरी शहर जलमग्न हो गया। 

उत्तराखंड सरकार ने प्रसिद्ध टिहरी झील को साहसिक पर्यटन में बदल दिया है जिसमे जेट स्कीइंग से लेकर हॉट एयर बैलून की सवारी तक कई अलग और विविध गतिविधियाँ शामिल हैं।

उत्तराखंड राज्य

9 नवंबर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था। इसका गठन उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों को अलग करके किया गया था।

यह उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ साझा करता है। इसके उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश राज्य है, जबकि दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य है।

यह राज्य देवभूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है।

राज्य के राज्यपाल: सेवानिवृत्त जनरल गुरमित सिंह

राज्य के मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी

आधिकारिक राज्य चिह्न

राज्य पशु - कस्तूरी मृग

राज्य पुष्प - ब्रह्म कमल

राज्य वृक्ष – बुरांश (रोडोडेंड्रोन)

राज्य पक्षी – मोनाल

राजकीय वाद्ययंत्र – ढोल

FAQ

उत्तर :टिहरी गढ़वाल जिले में टेहरी झील पर।

उत्तर : भागीरथी नदी उत्तराखंड में।

उत्तर : गोवा

उत्तर : ढोल

उत्तर : 9 नवंबर 2000
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.