सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2022 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 3 नवंबर 2023 को अपलोड कर दी गई है। इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग ने 18 अक्टूबर 2023 को मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित किया था। जो उम्मीदवार मई और जून, 2023 में आयोजित एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी अंतिम एसएससी एमटीएस 2022 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2022 प्रश्न पत्र और अंकों के साथ एसएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार अपने परीक्षा अनुक्रमांक और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी एसएससी एमटीएस 2022 उत्तर कुंजी 3 नवंबर से 17 नवंबर 2023 (शाम 04:00 बजे) तक डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, योग्य और गैर-योग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक 07.11.2023 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अंक जांचने का यह लिंक 07.11.2023 से 21.11.2023 तक उपलब्ध रहेगा। अपने अंक देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने उपयोगकर्ता नाम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड (एसएससी पंजीकरण पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग इन करके व उम्मीदवार डैशबोर्ड पर "परिणाम/अंक" टैब पर क्लिक करें।
एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 2022 सूचना
एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जो एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 12,523 रिक्तियों पर अधिकारीयों की नियुक्ति करना है, जिनमें से 11994 एमटीएस के लिए और 529 हवलदार के लिए हैं। मुख्य बिन्दुओं के लिए इस तालिका पर एक नज़र डालें:-
|
एसएससी एमटीएस 2022 अंतिम उत्तर कुंजी |
|
|
परीक्षा संचालन निकाय |
कर्मचारी चयन आयोग |
|
परीक्षा का नाम |
मल्टी टास्किंग (गैर तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 |
|
रिक्ति |
12523 |
|
सीबीटी तिथि |
मई-जून 2023 |
|
परिणाम घोषणा |
18 अक्टूबर 2023 |
|
उत्तर कुंजी |
3 नवंबर 2023 |
|
उत्तर कुंजी स्थिति |
जारी कर दी गयी है |
|
स्कोर कार्ड |
7 नवंबर 2023 |
एसएससी एमटीएस 2022 उत्तर कुंजी एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और उम्मीदवारों के पास इसे डाउनलोड करने का अवसर है। वर्ष 2022 हेतु एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर इन चरणों का पालन करना होगा:
चरण 1: कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शुरुआत करें।
चरण 2: मुखपृष्ठ के शीर्ष पर "उत्तर कुंजी" टैब देखें या नवीनतम समाचार अनुभाग में अपडेट की जांच करें।
चरण 3: "मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022: प्रश्न पत्र और अंकों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करना" शीर्षक वाले विशिष्ट लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
चरण 4: लिंक पर क्लिक करने से, आपको एक पीडीएफ फाइल पर निर्देशित किया जाएगा। पीडीएफ की पूरी तरह से समीक्षा करें, और पृष्ठ के नीचे, उस लिंक को ढूंढें और क्लिक करें जिसमें लिखा है, "यहां क्लिक करें - एमटीएस (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी के लिए।"
चरण 5: इसके बाद एक लॉगिन पेज दिखाई देगा जहां आपको अपना यूजर आईडी, जो कि आपका अनुक्रमांक है, और अपना पासवर्ड दर्ज करना होगा, जो आपके प्रवेश पत्र के विवरण में लिखित है।
चरण 6: एक बार जब आप उत्तर कुंजी तक पहुंच जाएं, तो इसे डाउनलोड करना और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करना सुनिश्चित करें।
एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी लिंक एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न पत्र और स्कोरकार्ड के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट प्राप्त करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद ये वेबसाइट से हटा दिया जायेगा। यदि आप इसे डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, तो हम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक प्रदान कर रहे हैं। बस लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें। आपकी एसएससी एमटीएस 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। हेयर यू गो:-
एसएससी एमटीएस 2022 उत्तर कुंजी पीडीएफ लिंक
एसएससी एमटीएस परीक्षा स्कोरकार्ड 2022 कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर 7 नवंबर से 21 नवंबर 2023 तक उपलब्ध रहेगा और उम्मीदवार अपनी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जब यह आयोग द्वारा अपलोड कर दिया जाएगा, तो हम आपके संदर्भ के लिए इसका सीधा लिंक यहां भी अपडेट कर देंगे:-
एसएससी एमटीएस स्कोरकार्ड 2022 लिंक (निष्क्रिय)
एसएससी एमटीएस Important Updates

एसएससी एमटीएस परीक्षा स्थिति 2025 लाइव: विवरण यहां देखें
Read More

एसएससी एमटीएस 2025 के लिए परीक्षा स्लॉट चयन शुरू: अभी परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुनें!
Read More

एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 2025 (घोषित): प्रवेश पत्र विवरण देखें
Read More

एसएससी एमटीएस रिक्तियां 2025 (संशोधित): नई रिक्तियों का विवरण देखें
Read More
Related Exams
Articles

एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 (घोषित): परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More

एसएससी एमटीएस परिणाम 2024: परिणाम डाउनलोड चरण देखें और व डाउनलोड करें
Read More

एसएससी एमटीएस 2023 परिणाम घोषित: अंतिम परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More

एसएससी एमटीएस परिणाम 2023 टियर 1 हेतु घोषित: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More
Frequently asked questions
