सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Agriculture
NEET/JEE
Defence
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Table of Content
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया गया है। एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा, 1 सितंबर से प्रारम्भ होकर 29 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन जमा किया है, वे एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट (जहां से आपने परीक्षा के लिए आवेदन किया है) पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एमटीएस टियर -1 परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिसके तहत यह घोषित किया गया है कि 22 अगस्त 2023 तक, सीआर, एनईआर, एनडब्ल्यूआर और डब्ल्यूआर क्षेत्रों के उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1558 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 में सफल उम्मीदवार सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' के अंतर्गत गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी पदों पर नियुक्त किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवार विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में नियुक्त किये जाते हैं।
एसएससी एमटीएस परीक्षा अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आयोजित की जाती है। इसी क्रम में एसएससी ने कुछ क्षेत्रों के लिए पहले ही प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए निकट भविष्य में जारी किये जायेंगे। एसएससी एमटीएस परीक्षा - 2023 के प्रवेश पत्र के संदर्भ में नवीनतम प्रामाणिक जानकारी के लिए इस तालिका का को देखें:-
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था |
कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) |
परीक्षा का नाम |
एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा 2023 |
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि |
22 अगस्त 2023 |
एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 2023 |
1 से 29 सितंबर 2023 |
कुल रिक्तियाँ |
1558 |
आधिकारिक वेबसाइट |
उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से अपना एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र तक आसान पहुँच के लिए विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट और प्रवेश पत्र दोनों के लिंक नीचे तालिका में दिए गए हैं:
क्षेत्रीय वेबसाइट |
प्रवेश पत्र लिंक |
यहाँ क्लिक करें (निष्क्रिय) |
|
यहाँ क्लिक करें (निष्क्रिय) |
|
यहाँ क्लिक करें (निष्क्रिय) |
|
एसएससी एमटीएस परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं (जिस क्षेत्र के लिए आपने परीक्षा के लिए आवेदन किया है)।
चरण 2: क्षेत्रीय वेबसाइट के होमपेज पर एसएससी एमटीएस परीक्षा प्रवेश पत्र 2023, डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपनी जन्मतिथि (डीओबी) के साथ अपना पंजीकरण नंबर या अनुक्रमांक दर्ज़ करें।
चरण 4: सभी विवरण दर्ज़ करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखें।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सत्र- I और सत्र- II दोनों के लिए विभिन्न श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किये जाते हैं जो कि इस प्रकार हैं:
श्रेणी |
न्यूनतम योग्यता अंक |
अनारक्षित |
30% |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति |
25% |
अन्य सभी श्रेणियां |
20% |
परीक्षा केंद्र/कोड |
एसएससी क्षेत्र और उसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
|
मध्य क्षेत्र (सीआर)/बिहार और उत्तर प्रदेश |
|
पूर्वी क्षेत्र (ईआर)/अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, उड़ीसा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल |
|
कर्नाटक, केरल क्षेत्र (केकेआर)/लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल |
|
मध्य प्रदेश उपक्षेत्र (एमपीआर)/छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश |
|
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर)/अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा। |
|
उत्तरी क्षेत्र (एनआर)/ दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड |
|
उत्तर पश्चिमी उप-क्षेत्र (एनडब्ल्यूआर)/चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पंजाब |
|
दक्षिणी क्षेत्र (एसआर)/आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना। |
|
पश्चिमी क्षेत्र (डब्ल्यूआर)/दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र |
एसएससी एमटीएस Important Updates
एसएससी एमटीएस आवेदन तिथि 2024 बढ़ाई गई: 3 अगस्त 2024 तक करें आवेदन
Read More
एसएससी एमटीएस अधिसूचना 2024 जारी (जल्द ही): परीक्षा विवरण देखें
Read More
एसएससी एमटीएस अंतिम रिक्तियां 2023 घोषित: क्षेत्र-वार रिक्तियां देखें
Read More
एसएससी एमटीएस और हवलदार अंतिम परिणाम 2022 (जारी) - मेरिट सूची डाउनलोड करें
Read More
Related Exams
Articles
एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 (घोषित): परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More
एसएससी एमटीएस परिणाम 2024: परिणाम डाउनलोड चरण देखें और व डाउनलोड करें
Read More
एसएससी एमटीएस 2023 परिणाम घोषित: अंतिम परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More
एसएससी एमटीएस परिणाम 2023 टियर 1 हेतु घोषित: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More
Frequently asked questions