अप्रैल 2024 में जिम्बाब्वे ने जिग (ZiG) नामक एक नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा जारी किया है। इसके नाम (ZiG) का अर्थ "जिम्बाब्वे गोल्ड" है। जिम्बाब्वे का यह प्रयास अर्थव्यवस्था को स्थिर करना है जो पिछले 25 वर्षों से लगातार संकट की ओर बढ़ रही है।
-
जिम्बाब्वे में नई मुद्रा की घोषणा तब हुई है जब देश गंभीर सूखे के प्रभाव से जूझ रहा था। सूखे ने देश के मुख्य भोजन, मक्का की आधी फसल नष्ट हो गई है।
ZiG का विनिमय दर का निर्धारण बाजार के आधार पर होगा:
-
नए नोटों का अनावरण करते हुए, केंद्रीय बैंक के गवर्नर जॉन मुशायवनहु ने कहा कि ZiG को संरचित किया जाएगा और बाजार-आधारित विनिमय दर पर निर्धारित किया जाएगा।
जिम्बाब्वे डॉलर का तेजी से गिरा है मूल्य:
- ZiG, जिम्बाब्वे डॉलर की जगह लेगा, जिसने इस साल अब तक अपने मूल्य की तीन-चौथाई कीमत खो दिया है।
- मार्च 2024 में वार्षिक मुद्रास्फीति 55% तक पहुंच गई - जो सात महीने के उच्चतम स्तर पर है।
नई मुद्रा से बदलने के लिए 21 दिनों का मिला समय:
- जिम्बाब्वे के निवासियों के पास पुराने, मुद्रास्फीति प्रभावित नोटों को नई मुद्रा से बदलने के लिए 21 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि के अंदर ही जिम्बाब्वे के लोग अपने पुराने नोटों को नई मुद्रा से बदल सकते हैं।
जिम्बाब्वे में अमेरिकी डॉलर कानूनी मुद्रा बना रहेगा:
- जिम्बाब्वे में, अमेरिकी डॉलर, जो 85% लेनदेन के लिए उपयोग किया जाता है, जो कानूनी मुद्रा बना रहेगा और अधिकांश लोग इसे उपयोग करना जारी रखेंगे।
- नए ZiG बैंक नोट 1 और 200 के बीच मूल्यवर्ग में आते हैं। अमेरिकी सिक्कों की कमी को दूर करने के लिए सिक्के भी पेश किए जाएंगे।
नई मुद्रा ZiG तत्काल प्रभाव से लागू हुई:
-
जिम्बाब्वे के केंद्रीय बैंक के गवर्नर जॉन मुशायवनहु के अनुसार, नई मुद्रा तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। बैंकों को वर्तमान जिम्बाब्वे डॉलर को ZiG में परिवर्तित करना होगा।
- केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई कि प्रचलन में स्थानीय मुद्रा की मात्रा को सोना या विदेशी मुद्रा के बराबर मूल्य द्वारा समर्थित किया गया। ताकि मुद्रा को अपने पूर्ववर्तियों की तरह मूल्य खोने से रोका जा सके।
ज़िम्बाब्वे के लोगों का केंद्रीय बैंक पर अविश्वास:
- ज़िम्बाब्वे के लोगों का केंद्रीय बैंक पर अविश्वास कायम हो गया है। यह 2008 से ही Z$10tn नोट छाप रहा था, जबकि मुद्रास्फीति नियंत्रण से बाहर हो गई थी।
-
इसके बाद ज़िम्बाब्वे ने अपनी मुद्रा समाप्त कर दी और कई वर्षों तक केवल अमेरिकी डॉलर और दक्षिण अफ़्रीकी रैंड जैसे विदेशी बैंक नोटों का उपयोग किया।
2016 में बॉन्ड नोट नमक नई मुद्रा जारी की गई:
-
2016 के अंत में, निकाय ने बॉन्ड नोट नामक एक नई मुद्रा पेश की जो अमेरिकी डॉलर ऋण सुविधा द्वारा समर्थित थी। तत्कालीन केंद्रीय बैंक के गवर्नर जॉन मंगुड्या ने प्रतिबद्धता व्यक्त की थी कि यह अमेरिकी डॉलर के बराबर रहेगा। लेकिन जब सरकार ने अतिरिक्त पैसा छापना शुरू किया तो बांड नोट प्रतिबद्धताओं पर खरा नहीं उतरा।
- अब केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर द्वारा वादे किए गए हैं कि ओवरप्रिंटिंग दोबारा नहीं की जाएगी।
- लेकिन नवीनतम मुद्रा खुलासे पर 5 अप्रैल 2024 को सार्वजनिक प्रतिक्रिया धीमी रही।
ज़िम्बाब्वे के बारे में:
-
राजधानी: हरारे
-
मुद्रा: जिम्बाब्वे डॉलर, अब से ZiG
-
राष्ट्रपति: एमर्सन मनांगाग्वा