Home > Current Affairs > International > Vaishali bags bronze in 2024 World Blitz Championship Women's section

वैशाली ने 2024 विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Vaishali bags bronze in 2024 World Blitz Championship Women's section Sport 5 min read

भारत की शतरंज खिलाड़ी आर. वैशाली ने 2024 फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले कोनेरू हम्पी ने 2024 विश्व रैपिड चैंपियनशिप के महिला वर्ग स्वर्ण पदक जीता था। 

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार ओपन सेक्शन का खिताब दो खिलाड़ियों- मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची के बीच साझा किया गया। यह मैग्नस कार्लसन का सातवां खिताब था, जबकि इयान नेपोमनियाचची का यह पहला खिताब था।

महिला वर्ग का खिताब चीनी शतरंज खिलाड़ी जू वेनजुन ने जीता। 

2024 फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप 30 और 31 दिसंबर 2024 को न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित की गई थी। यह उसी स्थान पर 2024 फिडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप के समापन के ठीक बाद आयोजित किया गया था।

 

वैशाली को कांस्य और जू वेनजुन को स्वर्ण

आर. वैशाली ने 2024 फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की झू जिनर को हराया लेकिन सेमीफाइनल में वो जू वेनजुन से हार गईं।

महिला वर्ग में चीनी शतरंज खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिताब महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन ने जीता और रजत पदक चीन की ही लेई टिंगजी को मिला जो फ़ाइनल में जू वेनजुन से हर गई थीं।

कार्लसन और नेपोमनियाचची ने ओपन खिताब साझा किया

2024 फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में  नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाचची की फाइनल में भिड़ंत हुई।

चार गेम के फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो मैच जीते और स्कोर 2-2 से बराबर रहा। टाईब्रेक में भी दोनों खिलाड़ी 3.5-3.5 अंक पर थे।

इसके बाद मैग्नस कार्लसन ने चीफ आर्बिटर को सुझाव दिया कि मैच खत्म कर दिया जाए और दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाए क्योंकि वे दोनों काफी थक चुके थे।

फिडे के नियम के तहत फिडे के अध्यक्ष ऐसा फैसला ले सकते हैं।

फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी और दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।

फीडे  वर्ल्ड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप के बारे में

विश्व शतरंज नियामक संस्था फीडे हर साल रैपिड और ब्लिट्ज वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन करती है।

यह ओपन और महिला वर्ग में खेला जाता है।

ओपन वर्ग  में पहली वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप, 2013 में रूस के खांटी-मानसीस्क मेंआयोजित की गई थी।

पहली महिला फीडे वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप,2012 में जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित की गई थी।

2017 से ओपन और महिलाओं के लिए वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप दोनों को फीडे  द्वारा एक ही स्थान पर एक साथ आयोजित किया जाता रहा है।

फीडे के बारे में

फीडे या अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना 1924 में पेरिस, फ्रांस में हुई थी।

सदस्य: 201 देशों का राष्ट्रीय शतरंज महासंघ।

मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड

अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोर्कोविच (रूसी)

उपाध्यक्ष: विश्वनाथन आनंद

यह भी पढ़ें: कोनेरू हम्पी ने 2024 FIDE Wprd रैपिड चैंपियनशिप जीती

 

FAQ

उत्तर: महिला शतरंज खिलाड़ी जिन्होंने 2024 फीडे विश्व ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।

उत्तर: चीन की जू वेनजुन

उत्तर: नॉर्वे के मैग्नस कार्लेस और रूस के इयान नेपोमनियाचची, संयुक्त विजेता

उत्तर: न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका।

उत्तर: भारत के विश्वनाथन आनंद।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.