सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
वोलोडर मुर्ज़िन और भारत की कोनेरू हम्पी ने 2024 फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप जीता
Updated: 30 Dec 2024
4 Min Read

भारत की कोनेरू हम्पी और रूस के वोलोडर मुर्ज़िन ने 2024 फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में क्रमशः महिला और ओपन (पुरुष ) खिताब जीते। हम्पी के लिए यह दूसरी फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप थी, जबकि रूसी वोलोडर मुजरीन ओपन वर्ग में चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
2024 फीडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप 26-29 दिसंबर 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित की गई थी।
2024 फीडे विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप 30 और 31 दिसंबर 2024 को इसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।
2024 में शतरंज में भारत के लिए यह एक शानदार वर्ष रहा है।
भारतीय खिलाड़ियों ने 2024 शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और डी. गुकेश ने शास्त्रीय शतरंज में विश्व चैंपियन का खिताब जीता।
विश्व शतरंज चैंपियनशिप शास्त्रीय (क्लासिकल), रैपिड और ब्लिट्ज़ प्रारूप में आयोजित की जाती है।
37 वर्षीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी चैंपियनशिप में अपना पहला गेम हारने के बावजूद 11 राउंड में 8.5अंक के साथ अपना दूसरा विश्व रैपिड चैंपियनशिप खिताब जीता।
इससे पहले उन्होंने 2019 में मास्को, रूस में अपना पहला रैपिड खिताब जीता था।
प्रतियोगिता के अंतिम दौर में, सात खिलाड़ी- जू वेनझुन, कैटरीना लैग्नो, हरिका द्रोणावल्ली, अफरुजा खामदामोवा, टैन झोंगयी, आइरीन और हम्पी 10 राउंड में 7.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।
अंतिम बाज़ी में, कोनेरू ने इंडोनेशियाई अंतर्राष्ट्रीय मास्टर इरीन खारिस्मा सुखंदर को हराकर खिताब जीता लिया।
अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका 8 अंकों के साथ प्रतियोगिता में 5वें स्थान पर रहीं।
18 वर्षीय रूसी शतरंज खिलाड़ी वोलोडर मुर्ज़िन ने अंतिम बाज़ी में अर्मेनियाई करेन ग्रिगोरियन को हराकर अपनी पहली विश्व रैपिड चैंपियनशिप जीती। वह 11 राउंड में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहे।
उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बाद वोलोडर मुजरीन दूसरे सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हैं। नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने 2021 में 17 साल की उम्र में विश्व रैपिड खिताब जीता था।
तीन बार के विश्व ब्लिट्ज चैंपियन अलेक्जेंडर ग्रिशुक और इयान नेपोमनियाचची, 9.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
रूस के साथ युद्ध के कारण रूस को फीडे द्वारा निलंबित कर दिया गया है । रूसी खिलाड़ी फीडे द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं लेकिन वे रूसी झंडे के तहत नहीं भाग ले सकते हैं लेकिन वे फीडे बैनर तले प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
अन्य भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी, 9 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहे।
विश्व शतरंज नियामक संस्था फीडे हर साल व्यक्तिगत शतरंज श्रेणी में तीन विश्व चैंपियनशिप - शास्त्रीय , रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूप में आयोजित करती है।
रैपिड और ब्लिट्ज विश्व चैंपियनशिप एक साथ आयोजित की जाती है जबकि शास्त्रीय विश्व चैंपियनशिप अलग से आयोजित की जाती है।
ओपन सेक्शन में पहली फीडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप, 2013 में रूस के खांटी-मानसीस्क शहर में आयोजित की गई थी।
महिलाओं की फीडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2012 में जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित की गई थी।
ओपन सेक्शन हर साल आयोजित किया जाता था जबकि महिला सेक्शन दो साल बाद आयोजित किया जाता था।
2017 से ओपन और महिलाओं की रैपिड और ब्लिट्ज वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों को फीडे द्वारा एक ही स्थान पर एक साथ आयोजित किया जाता रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ जिसे लोकप्रिय रूप से इसके फ्रेंच नाम फीडे के नाम से जाना जाता है, दुनिया भर में शतरंज के खेल को नियंत्रित करता है।
सदस्य: 201 देशों का राष्ट्रीय शतरंज महासंघ।
मुख्यालय: लुसाने, स्विटज़रलैंड
अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोर्कोविच (रूसी)
यह भी पढ़ें: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता
यह भी पढ़ें: डी गुकेश बने दुनिया के सबसे युवा शतरंज चैंपियन
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today