सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राज्य सामयिकी
मृत्यु
लद्दाख में अचानक आई बाढ़ से टी-72 टैंक में यात्रा कर रहे पांच सैन्यकर्मियों की मौत
Updated: 29 Jun 2024
3 Min Read

28 जून 2024 की रात एक दुखद घटना में, पूर्वी लद्दाख के न्योमा-चुशूल क्षेत्र में एक दुर्घटना में पांच सेना कर्मियों की जान चली गई।
एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और चार जवान सेना के टैंक अभ्यास के बाद लौट रहे थे, तभी उनका टी-72 टैंक पूर्वी लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से टैंक नदी में फंस गया और उसमे सवार पांचों सैनिको की डूबने से मौत हो गई।
मौके पर पहुंची सेना की बचाव टीम, नदी की तेज जलधारा के कारण दुर्घटनाग्रस्त टी-72 टैंक के चालक दल के सदस्य को बचाने में असमर्थ रही।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
टी-72 टैंक को सोवियत संघ द्वारा अपने मुख्य युद्धक टैंक के रूप में डिजाइन और विकसित किया गया था, और इसका उत्पादन 1971 में शुरू हुआ था।
1982 में भारत सरकार ने सोवियत संघ के साथ टी-72 टैंक खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। कुछ टैंक सोवियत संघ से आयात किए गए थे, और अन्य का निर्माण भारत में अवदी, चेन्नई में स्थित भारी वाहन फैक्ट्री में किया गया।
भारत ने 1982-86 के दौरान सोवियत संघ से लगभग 2000 टैंक खरीदे।
भारत ने बाद में टी-72 टैंकों का आधुनिकीकरण और उन्नयन किया, जिन्हें अब टी-72 अजेय टैंक कहा जाता है। भारतीय सेना ने 2020 में गलवान में चीनी सेना के साथ झड़प के बाद टी-72 अजेय टैंक को लद्दाख में तैनात किया था।
2001 में, केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के टी-72 टैंकों को आधुनिक बनाने के लिए ऑपरेशन राइनो शुरू किया है । डीआरडीओ के मुख्य युद्धक टैंक, अर्जुन की विफलता के बाद ऑपरेशन राइनो शुरू किया गया था।
ऑपरेशन राइनो के तहत, टी-72 अजेय टैंक का आधुनिकीकरण किया जाएगा और इसे कॉम्बैट इम्प्रूव्ड (सीआई) अजेय कहा जाएगा।
श्योक नदी लद्दाख में स्थित सियाचिन ग्लेशियर के एक हिस्से रिमो ग्लेशियर से निकलती है। यह काराकोरम रेंज के साथ बहती हुए पाकिस्तान अधिकृत गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में प्रवेश करती है, और स्कर्दू (गिलगित बाल्टिस्तान) के पूर्व में स्थित केरिस स्थान पर सिंधु नदी में विलीन हो जाती है।
श्योक नदी की कुल लंबाई लगभग 550 किमी है, और इसकी मुख्य दाहिने किनारे की सहायक नदी लद्दाख में नुब्रा नदी है।
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka