सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 24 Aug 2023
2 Min Read

छत्तीसगढ़ की 'मुख्यमंत्री मितान योजना' को 24 अगस्त को लखनऊ में उत्तर प्रदेश योजना और निवेश कॉन्क्लेव में डिजिटल नवाचार में उत्कृष्ट परियोजना की श्रेणी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
कॉन्क्लेव का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और ELETS द्वारा किया गया था।
छत्तीसगढ़ को यह सम्मान मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम जनता तक आसानी से उपलब्ध कराने के लिए दिया गया।
यह योजना लोगों को डिजिटल माध्यम से सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करती है। साथ ही इसमें पारदर्शिता भी बढ़ती है. शहरी निकायों में दी जाने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटल मीडिया के उपयोग से नागरिकों को काफी राहत मिलती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री मितान योजना का नवाचार लाखों शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत योजना है।
छत्तीसगढ़ राज्य में निर्धारित समय सीमा में नागरिको के घर तक शासकीय सेवाओं को मितान के माध्यम से नागरिको के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना की विशेषता है कि नागरिको को शासन द्वारा प्रदान किए गए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना है। जिसके बाद शासन द्वारा मितान के माध्यम से नागरिको के घर पर दस्तावेज/प्रमाण पत्र /लाइसेंस बनवाने संबंधी सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
नागरिकों को घर बैठे सभी शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाना ।
निर्धारित समय सीमा में सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना |
योजना के माध्यम से नागरिको को प्रदान किये जाने वाले शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता में वृद्धि |
शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने पर संबंधी शासकीय सेवा की जानकारी दी जावेगी |
नागरिक के सुविधानुसार नियत की गई तिथि और समय सुनिश्चित कर दस्तावेज बनाने लिए अपॉइंटमेंट बुक की जावेगी|
मितान एजेंट द्वारा नागरिको के निवास स्थान में पहुंच कर सेवा का ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज संकलन करना
संबधित विभाग को आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी उपलब्ध करा, सेवा निर्धारित समय में प्रदान करने हेतु आगे की कार्यवाही की जावेगी ।
दस्तावेज तैयार होने के उपरांत आपको सूचित कर घर पहुंच कर दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा ।
नागरिक सुविधा हेतु मुख्यमंत्री मितान कॉल सेंटर सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध हैं ।
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka