सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 17 Aug 2024
2 Min Read

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 17 अगस्त 2024 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।
दिव्य कला मेला भारत सरकार द्वारा 2022 में विकलांग (दिव्यांग) कलाकारों को उनके उत्पादों तक बाजार पहुंच प्रदान करके आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उनके कौशल को विकसित करना भी है।
2022 से, देश भर के विभिन्न शहरों में दिव्य कला मेलों की एक श्रृंखला आयोजित की गई है जिसमे रायपुर में आयोजित मेला श्रृंखला में 17वां है।
इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि राज्य सरकार, दिव्यांगजन पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराती है तो उनका मंत्रालय रायपुर में एक दिव्यांगजन पार्क स्थापित करेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की और घोषणा की कि राज्य सरकार रायपुर में इस उद्देश्य के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित करेगी।
17वें दिव्य कला मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया है।
सप्ताह भर चलने वाला मेला 16 अगस्त से 23 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
17वां दिव्य कला मेला लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 100 से अधिक दिव्यांग कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को अपने उत्पादों -जिसमें घरेलू सजावट, जीवन शैली उत्पाद, कपड़े, पर्यावरण अनुकूल वस्तुएं, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ आदि शामिल हैं ,को जनता के लिए प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस मेले में दिव्य कला शक्ति रोजगार मेले और ऋण मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद है की ऋण मेले में दिव्यांगजनों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए सस्ता ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka