सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 20 Feb 2025
5 Min Read

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की श्रीमती रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली के चौथी महिला और 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जिन्होंने हाल ही में हुए 8वें दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था, ने एनसीटी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता और उनके छह कैबिनेट मंत्रियों को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में एनसीटी दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना की जगह ली, जिनकी आम आदमी पार्टी हाल ही में हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव हार गई थी।
5 फरवरी 2025 को हुए 70 सदस्यीय दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने केवल 22 सीटें जीतीं और इसके संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सीट भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए थे।
27 साल के अंतराल के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटी है.
रेखा गुप्ता ,2025 में हुए आम चुनाव में पहली बार शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में चुनी गईं।
वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और महासचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा ,वह दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य भी रह चुकीं है। एमएलए बने से पहले वह दिल्ली नगर निगम के सदस्य के रूप में भी चुनी जा चुकी हैं।
रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली चौथी महिला और भारत में मुख्यमंत्री बनने वाली 18वीं महिला हैं।
उनकी पूर्ववर्ती आतिशीमार्लेन मुख्यमंत्री बनने वाली देश की 17वीं महिला और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं।
सुचेता कृपलानी भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। वह 1963-1967 तक संयुक्त प्रांत (बाद में उत्तर प्रदेश) की मुख्यमंत्री रहीं।
दिल्ली में अन्य महिला मुख्यमंत्री
एनसीटी दिल्ली देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। यह, लोकप्रिय रूप से निर्वाचित विधान सभा वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है, दूसरे हैं पुडुचेरी और जम्मू और कश्मीर।
चौधरी ब्रह्म प्रकाश, 1952 में दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने थे जब दिल्ली भारत में ग्रुप सी राज्यों की सूची में था। मुख्यमंत्री का पद 1956 में समाप्त कर दिया गया जब राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 ने दिल्ली को बिना विधान सभा के एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।
66वें संविधान संशोधन अधिनियम 1991 के पारित होने के बाद 1993 में नई विधान सभा के लिए चुनाव हुए और 1993 में मदन लाल खुराना को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
|
क्रम संख्या |
मुख्यमंत्री |
दल |
कार्यकाल |
|
1 |
चौधरी ब्रह्म प्रकाश |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) |
17 मार्च 1952- 12 फरवरी 1955 |
|
2 |
गुरुमुख निहाल सिंह |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
12 फरवरी 1955 -1 नवंबर 1956 |
|
3 |
मदन लाल खुराना |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
02 दिसंबर 1993- 26 फरवरी 1996 |
|
4 |
साहिब सिंह वर्मा |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
26 फरवरी 1996- 12 अक्टूबर 1998 |
|
5 |
सुषमा स्वराज |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
12 अक्टूबर 1998- 03 दिसम्बर 1998 |
|
6 |
शीला दीक्षित |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
03 दिसंबर 1998 -1 दिसंबर 2003 |
|
शीला दीक्षित |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
01 दिसंबर 2003- 29 अक्टूबर 2008 |
|
|
शीला दीक्षित |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
29 अक्टूबर 2008-28 दिसंबर 2013 |
|
|
7 |
अरविन्द केजरीवाल |
आम आदमी पार्टी |
28 दिसंबर 2013- 14 फरवरी 2014 |
|
राष्ट्रपति शासन |
26 फरवरी 2014 |
||
|
अरविन्द केजरीवाल |
आम आदमी पार्टी |
14 फरवरी 2015- 15 फरवरी 2020 |
|
|
अरविन्द केजरीवाल |
आम आदमी पार्टी |
16 फरवरी 2020- 17 सितंबर 2024 |
|
|
8 |
आतिशी मार्लेना |
आम आदमी पार्टी |
21 सितंबर 2024- 20 फरवरी 2025 |
|
9 |
रेखा गुप्ता |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
20 फरवरी 2025 - |
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.