सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 05 Jul 2024
3 Min Read

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य की राजधानी रांची में स्थित राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने उन्हें झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह तीसरी बार है जब हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने पहली बार 2013 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और वे 2014 तक इस पद पर रहे। दूसरी बार वे 2019 से 31 जनवरी 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे । उन्होने 31 जनवरी 2024 को अपने पद से इस्तीफे दे दिया था।
जेएमएम पार्टी के मौजूदा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद 4 जुलाई 2024 को शिबू सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को अपना नया नेता चुना और फिर राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाला मामले में 28 जून 2024 को हेमंत सोरेन को जमानत दे दी थी जिसके बाद उन्हे फिर से मुख्यमंत्री चुना गया ।
हेमंत सोरेन राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन गठबंधन के प्रमुख हैं। इस गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी दल शामिल हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में, महागठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 47 सीटें जीतीं थीं ।
बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 के अधिनियमन के बाद 15 नवंबर 2000 को भारत के 28वें राज्य के रूप में झारखंड का गठन किया गया था।
अब तक सात लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है । बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे।
|
क्रम संख्या |
मुख्यमंत्री |
अवधि |
राजनीतिक दल |
|
1 |
बाबूलाल मरांडी |
15 मार्च 2000-17 मार्च 2003 |
भारतीय जनता पार्टी |
|
2 |
अर्जुन मुंडा |
18 मार्च 2003-02 मार्च 2005 |
भारतीय जनता पार्टी |
|
3 |
शिबू सोरेन |
2 मार्च 2005 - 12 मार्च 2005 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
4 |
अर्जुन मुंडा |
12 मार्च 2005 - 19 सितम्बर 2006 |
भारतीय जनता पार्टी |
|
5 |
मधु कोड़ा |
19 सितंबर 2006 -27 अगस्त 2008 |
निर्दलीय |
|
6 |
शिबू सोरेन |
27 अगस्त 2008- 18 जनवरी 2009 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
7 |
शिबू सोरेन |
30 दिसंबर 2009-1 जून 2010 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
8 |
अर्जुन मुंडा |
11 सितंबर 2010-18 जनवरी 2013 |
भारतीय जनता पार्टी |
|
9 |
हेमन्त सोरेन |
13 जुलाई 2013- 28 दिसंबर 2014 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
10 |
रघुबर दास |
28 दिसंबर 2014-23 दिसंबर 2019 |
भारतीय जनता पार्टी |
|
11 |
हेमन्त सोरेन |
27 दिसंबर 2019 - 31 जनवरी 2024 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
12 |
चंपई सोरेन |
2 फरवरी 2024- 4 जुलाई 2024 |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
13. |
हेमन्त सोरेन |
4 जुलाई 2024- |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF