Home > Current Affairs > State > Sanskriti Utsav 2023 – Event, Theme And Significance

संस्कृति उत्सव 2023 - आयोजन, थीम, महत्व

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sanskriti Utsav 2023 – Event, Theme And Significance State news 4 min read

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और लोक कला को सर्वव्यापी बनाने के लिए राज्य में 25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक 'संस्कृति उत्सव 2023' शुरू किया गया है।

संस्कृति उत्सव की थीम:

  • उत्तर प्रदेश पर्वः हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’

संस्कृति उत्सव से सम्बंधित प्रमुख बिंदु::

  • यह महोत्सव उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
  • मुख्य रूप से शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय, लोकनाट्य व लोकसंगीत जैसी सांस्कृतिक विधाओं को संरक्षण प्रदान करने की भावना से इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर में किया जाएगा।
  • इस आयोजन में ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत को भी काफी प्रमुखता दी जाएगी तथा सभी स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता कलाकारों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
  • 25 से 30 दिसंबर के बीच तहसील मुख्यालय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गाँवों, पंचायतों, ब्लॉक व तहसील स्तर के कलाकार भाग लेंगे। 
  • इसके बाद 1 से लेकर 5 जनवरी, 2024 के बीच ज़िला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में तहसील स्तर के चयनित कलाकार भाग लेंगे।
  • मंडलीय मुख्यालय स्तर पर 10 से 15 जनवरी के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें ज़िला स्तर पर चयनित कलाकार भाग लेंगे। 
  • इसके आगे तीन अन्य चरणों से गुजर कर प्रतियोगिता निर्णायक स्थिति में पहुँचेगी और इन तीनों ही चरण की प्रतियोगिताओं का आयोजन लखनऊ में होगा।
  • आयोजन के अंतर्गत नृत्य में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम व अन्य शास्त्रीय नृत्यों से जुड़ी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
  • इसी तरह, लोकनृत्य में धोबिया, अहिरवा, करमा, शैला, डोमकच, आखेट तथा लोकनाट्य में नौटंकी, रामलीला, रासलीला, स्वांग, भगत, बहुरूपिया, नुक्कड़ नाटक आदि की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी।
  • लोकगायन में कजरी, चौती, झूला, बिरहा, आल्हा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली व सुगम संगीत के अंतर्गत गीत, गजल, भजन तथा देशभक्ति गीत जैसी कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश : सामान्य जानकारी

  • गठन- 1 नवंबर, 1956
  • राजकीय चिह्न: एक वृत्त के भीतर दो मछलियाँ व तीर कमान
  • राजकीय पक्षी : सारस (क्रौंच) (ग्रस एंटीगोन)
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा (रुसेर्वस डुवाउसेली)
  • राजकीय पुष्प: पलाश
  • विधान सभा सीटें - 404 
  • लोक सभा सीटें - 80 
  • राज्यसभा सीटें - 31 
  • राज्य के पहले मुख्यमंत्री - पं. गोविंद बल्लभ पंत
  • राज्य एवं देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री -सुचेता कृपलानी
  • वर्तमान मुख्यमंत्री - योगी आदित्यनाथ 
  • राज्य एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल -सरोजिनी नायडू
  • उत्तरप्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों की संख्या -9 (8 राज्य और 1 केन्द्र शासित प्रदेश)
  • उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता -67.72% 
  • औसत लिंगानुपात (2011 की जनगणना के अनुसार) -912 (भारत का लिंगानुपात 943 है)
  • वन्यजीव अभयारण्य - चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य , किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य, रानीपुर वन्यजीव  अभयारण्य, महावीर स्वामी वन्यजीव अभयारण्य , हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य
  • मेले/महोत्सव - नौचंदी मेला (मेरठ), बटेश्वर मेला (आगरा), कजरी मेला (महोबा), सोरों मेला (कासगंज), देवी पाटन मेला (बलरामपुर)

FAQ

Ans. उत्तर प्रदेश 'संस्कृति उत्सव 2023' का आयोजन 25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा I

Ans. उत्तर प्रदेश पर्वः हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’

Ans. पलाश

Ans. पं. गोविंद बल्लभ पंत

Ans. बलरामपुर
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.