Home > Current Affairs > National > PM Modi inaugurates the 6th Khelo India Youth Games in Chennai

पीएम मोदी ने चेन्नई में छठें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
PM Modi inaugurates the 6th Khelo India Youth Games in Chennai Sport 4 min read

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी 2024 को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन किया। यह पहली बार है कि राष्ट्रीय आयोजन दक्षिण भारत में आयोजित किया जा रहा है। 

छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन: 

  • छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 19 से 31 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। इस आयोजन में देश भर से 5,500 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर: वीरा मंगई। रानी वेलु नचियार, जिन्हें वीरा मंगई के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय रानी थीं जिन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
  • गेम के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति है।
  • छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 26 खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा की जा रही  हैं। 
  • इसके अलावा, इसमें क्षेत्र के पारंपरिक खेलों को स्थान दिया गया है। जिसमें कलारीपयट्टू, गतका, थांग ता, कबड्डी, योगासन आदि। पहली बार तमिलनाडु के मूल खेल, सिलंबम को एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया जा रहा है।

चार शहरों में आयोजन: 

  • छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन तमिलनाडु के चार शहरों- चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में किया जा रहा है। 
  • इन खेलों का उद्देश्य देश के विविध खेल विषयों का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना की संस्कृति को बढ़ावा देना है। 
  • इस आयोजन को 1,000 से अधिक रेफरी और 1,200 स्वयंसेवकों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

खेलो इंडिया के बजट में वृद्धि: 

  • केंद्र सरकार ने 2023 में युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के लिए 3389.32 करोड़ रुपये का बजट दिया है। पिछले साल 2022-23 के बजट में युवा-खेल मंत्रालय के लिए 2671.42 करोड़ रुपये दिए गए थे। 

अब तक कुल 12 खेलो इंडिया गेम्स सफलतापूर्वक आयोजन: 

  • वर्ष 2018 से अब तक कुल 12 खेलो इंडिया गेम्स सफलतापूर्वक आयोजित किये जा चुके हैं। इनमें मुख्यतः शामिल हैं: 
    • 5 खेलो इंडिया यूथ गेम्स
    • 3 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
    • 3 खेलो इंडिया विंटर गेम्स 
    • 1 खेलो इंडिया पैर गेम्स 
  • खेलो इंडिया गेम्स देश भर में प्रतिभाओं की पहचान करने में अहम रहे हैं। इसने प्रतिष्ठित बहु-स्पर्धाओं वाले प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन को निखारने में सहायता की है।

खेलो इंडिया गेम्स के बारे में: 

  • खेलो इंडिया गेम्स, वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में सभी प्रकार के खलों को जनमानस तक सुलभ करने की एक पहल है।
  • खेलो इंडिया योजना युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की प्रमुख केंद्रीय योजना है।

खेलो इंडिया से संबंधित लेख गेम्स 

 

अनुराग सिंह ठाकुर तमिलनाडु में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन किया अनुराग सिंह ठाकुर ने पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स की घोषणा की
अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के लोगो और शुभंकर उज्ज्वला को लॉन्च किया प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023: हरियाणा 105 पदकों के साथ शीर्ष पर

FAQ

उत्तर:- चेन्नई

उत्तर:- चार

उत्तर:- सिलंबम

उत्तर:- अब तक कुल 12 खेलो इंडिया गेम्स सफलतापूर्वक आयोजन
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.