Home > Current Affairs

Current Affairs 2024 for Government Exams Preparation & Download PDFs

Top Story

Pak, Denmark, Greece, Panama & Somalia get seat on UN Security Council International Organisations 6 min read

पाकिस्तान, डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य के लिए चुने गए

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पाकिस्तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और यूनान (ग्रीस) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना है। उन्हें 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है। स ....Read More
Utkarsh Classes Last Updated 15-06-2024

Latest Current Affairs

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत -आसियान विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26 जुलाई 2024 को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की ....
Utkarsh Classes Last Updated 26-07-2024
1 min read

भारत का 43वां यूनेस्को विरासत स्थल: असम का मोइदाम

असम के मोइदाम - अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्....
Utkarsh Classes Last Updated 26-07-2024
1 min read

डेविड लैमी की यात्रा के दौरान भारत यूके ने प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल शुरू की

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने और आर....
Utkarsh Classes Last Updated 26-07-2024
0 min read

राष्ट्रपति भवन दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल कर उनका भारतीयकरण किया गया

उपनिवेशवाद के निशानों को मिटाने और आधुनिक भारत के प्रतीक का भारतीयकरण करने ....
Utkarsh Classes Last Updated 26-07-2024
0 min read

जीएसएल द्वारा निर्मित स्वदेशी तलवार श्रेणी का युद्धपोत, 'त्रिपुट लॉन्च किया गया

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित  'त्रि....
Utkarsh Classes Last Updated 25-07-2024
0 min read

Popular Right Now

Monthly Current Affairs

करेंट अफेयर्स-2023 

उत्कर्ष क्लासेस करेंट अफेयर्स में आपका स्वागत है।  यहां हम आपको दैनिक समाचार/खबरों का विश्लेषण उपलब्ध कराते हैं, जो निम्न दो खंडों में विभाजित होगा: दैनिक समाचार अपडेट एवं संपादकीयदैनिक समाचार के अंतर्गत हम विभिन्न प्रामाणिक स्रोतों, जैसे पीआईबी, सरकारी वेबसाइटों और अंग्रेजी भाषा के कुछ प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया, यानी द हिंदू, लाइवमिंट, द इंडियन एक्सप्रेस,बिज़नेस स्टैंडर्ड, द इकोनॉमिक टाइम्स आदि में प्रतिदिन प्रकशित समाचार/खबरों में से महत्वपूर्ण परीक्षा-प्रासंगिक विषयों का चयन करके उसका परीक्षा की दृष्टि से बिंदुवार विश्लेषण प्रदान करते हैं। खबरों को आकर्षक बनाने और बेहतर समझ विकसित करने के लिए कुछ समाचारों में प्रासंगिक इन्फोग्राफिक्स और चित्र भी शामिल हैं। इसी तरह, संपादकीय के लिए, हम अत्यधिक विश्वसनीय स्रोतों (प्रिंट मीडिया के साथ-साथ सरकारी वेबसाइट) पर भरोसा करते हैं। हम संपादकीय को यथासंभव संक्षिप्त और सटीक रखते हैं।

समसामयिक घटनाएँ - आज के समसामयिक मामले

जैसा की हमें विदित है कि समसामयिकी विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि- यूपीएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए, सीडीएस आदि, आईबीपीएस, एसबीआई, आरबीआई, एसएससी, रेलवे और राज्य लोक सेवा आयोग जैसे यूपीपीएससी, आरपीएससी, बीपीएससी, एमपीपीएससी, यूकेपीएससी, एपीपीएससी, एमपीएससी आदि का प्रमुख हिस्सा है। हम आपको परीक्षा से संबंधित दैनिक करेंट अफेयर्स का सर्वोत्तम संकलन उपलब्ध कराते हैं, जिसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण सम्मेलन, नियुक्तियां, सैन्य-अभ्यास और रिपोर्ट के साथ संबंधित स्टेटिक सामान्य ज्ञान (स्टेटिक जीके) के विषय भी शामिल होते हैं।

नवीनतम करेंट अफेयर्स

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण विषय होता है। यदि आप किसी भी परीक्षा में अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आपको इस अनुभाग पर मजबूत पकड़ बनानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के समसामयिक अनुभाग के प्रश्न उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता और जिज्ञासा का परीक्षण करता हैं। इसी प्रकार, संपादकीय अनुभाग में विश्लेषणात्मक मुद्दों को शामिल किया जाता है जिसमें उनकी पृष्ठभूमि, उत्पत्ति और निहितार्थ शामिल हैं, जो यूपीएससी मुख्य परीक्षाओं में और साक्षात्कार देने वाले उम्मीदवारों के लिए उपयोगी होगा।  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं से संबंधित समसामयिक विषय उनके लिए भी उपयोगी होगा जो की समसामयिक घटनाओं में रुचि रखते है और विभिन्न मुद्दों के बारे में जानना या शोध करना चाहते हैं।

उत्कर्ष क्लासेज क्यों चुनें?

हमारी करेंट अफेयर्स टीम के पास प्रतियोगी परीक्षाओं का व्यापक अनुभव है। इसमें विषय विशेषज्ञों की पूरी टीम शामिल हैं जो सभी विषयों से अच्छी तरह परिचित हैं और उन्हें इस बात की समझ हैं कि परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक समाचारों का चयन कैसे करना है। साथ ही साथ हमारी टीम समसामयिक विषयों की व्याख्या स्टेटिक विषयों से जोड़कर करती है जो कि उम्मीदवारों को पढ़ने में रुचिकर लगने के साथ-साथ परिक्षणोमुखी दृष्टिकोण से ज्यादा उपयोगी साबित होता है। 

उत्कर्ष करेंट अफेयर्स टीम द्वारा अपलोड किये गए समसामयिक विषयों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों  के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हुआ है; और अब आपकी बारी है। हमारी सर्वोत्तम करेंट अफेयर्स वेबसाइट है जहाँ आप दैनिक करेंट अफेयर्स पर नवीनतम अपडेट पा सकते हैं, जो कि न केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के लिए बल्कि यूपीएससी साक्षात्कार और देश और दुनिया में क्या चल रहा है, इसके बारे में सूचित रहने के लिए भी उपयोगी होगा। हम आपको नवीनतम शैक्षणिक जानकारी प्रदान करके आपकी पूर्ण शैक्षणिक क्षमता तक पहुँचने में मदद करने का प्रयास करते हैं। उत्कर्ष क्लासेज के दैनिक करेंट अफेयर्स,  संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, एसएससी, आईबीपीएस, रेलवे, रक्षा - एनडीए और सीडीएस, न्यायपालिका एवं अन्य केंद्र और राज्य स्तरीय परीक्षाओं प्रवेश परीक्षाओं इत्यादि के लिए भारत में सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक है।

निम्नलिखित विशेषताओं  की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अधिकांश उम्मीदवार उत्कर्ष क्लासेज के चुनिंदा करेंट अफेयर्स को पसंद करते हैं ये विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  • परिक्षणोमुखी दृष्टिकोण: 

उत्कर्ष करेंट अफेयर्स सामग्री, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर विशेषज्ञों द्वारा पर्याप्त शोध और विश्लेषण के बाद तैयार की जाती है। ये अक्सर पूछे जाने वाले विषयों और प्रश्नों के प्रकार को निर्धारित करने के लिए पिछले वर्ष के परीक्षा प्रश्नपत्रों और परीक्षा प्रणाली की जांच करते हैं। इससे उम्मीदवारों को सबसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है और परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

  • महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाता है, जो व्यापक और अद्यतन दोनों हैं:

हम परीक्षा आवश्यकताओं के अनुसार करेंट अफेयर्स विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराते हैं। जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं,  रक्षा अपडेट, सरकारी योजनाएं, खेल आयोजन, पुरस्कार, नियुक्तियां, महत्वपूर्ण तिथियां, किताबें और लेखक और अन्य विषय शामिल हैं। यह व्यापक कवरेज उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत श्रृंखला के लिए तैयार करता है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि करेंट अफेयर्स 2023 अनुभाग की सामग्री अद्यतन और प्रासंगिक है। विषय वस्तु विशेषज्ञ कई प्रामाणिक स्रोतों से संक्षिप्त और व्यापक तरीके से जानकारी एकत्र और संकलित करते हैं।

  • द्विभाषी एवं सरलीकृत भाषा:

समसामयिक घटनाएँ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होती हैं। यह सरलीकृत, बोधगम्य और समझ योग्य आसान भाषा में लिखा जाता है, जिससे जानकारी को पढ़ते समय पाठक को रुचिकर लगे। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनके पास पाठ्यक्रम के विषयों के प्रति कोई विशेष पृष्ठभूमि नहीं है और समाचार को समझने में उन्हें अलग समय लगता है।  

  • a). दैनिक करेंट अफेयर्स

उत्कर्ष क्लासेज करेंट अफेयर्स एक प्रतिष्ठित मंच है जो परिक्षणोमुखी विभिन्न विषयों से संबंधित समसामयिक घटनाओं या खबरों का दैनिक अपडेट प्रदान करता है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि पाठकों/उम्मीदवारों को दैनिक आधार पर नवीनतम घटनाओं या खबरों की जानकारी मिलती रहे।

  • b). साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

हम विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान घटनाओं पर साप्ताहिक अपडेट के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करते हैं। उत्कर्ष क्लासेस साप्ताहिक करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की खबरों/समाचारों, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और पुरस्कार इत्यादि जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्यतः सप्ताह भर की महत्वपूर्ण घटनाओं और खबरों का संकलन उपलब्ध कराया जाता है जिसमें उपरोक्त विषयों के मुद्दों को शामिल किया जाता है। इस संकलन का उद्देश्य पाठकों को देश- दुनिया की सप्ताह भर की खबरों से अपडेट रखना होता है।

  • c). मासिक करेंट अफेयर्स

इस मासिक संकलन में विगत माह में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं या खबरों आदि के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। जिसका उद्देश्य पाठकों को महीने भर में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं और विकासों के बारे में सूचित रखना है। उत्कर्ष क्लासेज के मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और अन्य विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल किया जाता है। 

 

करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

प्रश्नपत्रों में पूछे गए प्रश्नों के प्रकृति को समझने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र के विश्लेषण से शुरू करनी चाहिए। इससे आपको उस परीक्षा के लिए अपनी रणनीति की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

सामान्य जागरूकता अनुभाग में निरंतरता आवश्यक है; प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने और महत्वपूर्ण समाचारों को नोट करने की आदत विकसित करनी चाहिए हालांकि तैयारी के दौरान प्रतिदिन 2-3 घण्टे समाचार पत्र पढ़ना सम्भव नहीं हो पाता है इसीलिए आप समसामयिक विषयों के लिए उत्कर्ष क्लासेज की वेबसाइट को नियमित फॉलो करें। और शॉर्ट नोट्स बनाएं साथ ही  नियमित अंतराल पर नोट्स को पढ़ें। समसामयिक विषयों की तैयारी करने के लिए समाचार चैनल या कुमार गौरव सर के करेंट अफेयर्स यूट्यूब वीडियो देखकर भी वर्तमान घटनाओं से अवगत रहा जा सकता है। आप मासिक समसामयिक पत्रिकाओं की सदस्यता ले सकते हैं। ऐसे प्रकाशन ऑनलाइन और पीडीएफ प्रारूप दोनों में उपलब्ध हैं। अपने ज्ञान का नियमित रूप से आत्म-मूल्यांकन करना महत्वपूर्ण है। आप जो परीक्षा देना चाहते हैं, उसके आधार पर करेंट अफेयर्स मॉक टेस्ट और दैनिक क्विज़ लें।

महत्वपूर्ण और प्रासंगिक विषयों की परीक्षा

उत्कर्ष क्लासेज करेंट अफेयर्स आपको तैयारी में मदद करने के लिए राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नियुक्तियों और पुरस्कारों जैसे बिभिन्न वर्गों में व्यवस्थित सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स 2023 प्रदान करता है। करेंट अफेयर्स से संबंधित कई अनुभाग और महत्वपूर्ण विषय नीचे दर्शाए गए हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स में नीतियों, अर्थशास्त्र, सामाजिक मुद्दों, विज्ञान और तकनीक, रक्षा, सामाजिक आर्थिक स्थितियों, विकास, देश के भीतर चुनौतियों की विस्तृत श्रृंखला को शामिल किया जाता है। यदि उम्मीदवार इन विषयों में पारंगत है तो वो अपने ज्ञान और विश्लेषणात्मक कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। सार्वजनिक प्रशासन, रक्षा सेवाओं, नीति निर्माण, वित्त और अन्य क्षेत्रों में करियर में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इन पहलुओं को समझना बहुत महत्वपूर्ण है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय विकास और संबंधों, वैश्विक गतिशीलता, भू-राजनीतिक विकास और अन्य विषयों को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय वर्तमान मामलों के ज्ञान की आवश्यकता होती है। अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के समसामयिक विषय, अक्सर देशों, अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और संगठनों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों से संबंधित होते हैं। उम्मीदवार अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं का अध्ययन करके अपनी बहुसांस्कृतिक और अंतर-सांस्कृतिक समझ में सुधार कर सकते हैं।

खेल समसामयिक मामले

विभिन्न परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता अनुभाग के अंतर्गत हालिया खेल आयोजनों, टूर्नामेंटों, उपलब्धियों, रिकॉर्ड और प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल हस्तियों  से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूंछे जाते हैं। जिन प्रश्नों के माध्यम से खेलकूद से संबंधित विषयों के प्रति उम्मीदवार की रुचि का आकलन किया जाता है। जो उम्मीदवार खेल समाचारों से नियमित रूप से जुड़े रहते हैं, उनकी परीक्षा के इस खंड में बेहतर पकड़ होती है

रक्षा करेंट अफेयर्स

डिफेंस करेंट अफेयर्स में रक्षा के विभिन्न पहलुओं, जैसे रक्षा समाचार, रक्षा अभ्यास, रक्षा अधिग्रहण और सरकारी रक्षा नीति से संबंधित  वर्तमान घटनाएं शामिल हैं। रक्षा करेंट अफेयर्स के प्रश्न भारत में लगभग सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, जिनमें यूपीएससी, सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में रक्षा एक प्रमुख व्यय के रूप में शामिल है। भौगोलिक और स्थलाकृतिक विविधता, विशेष रूप से भारत और सात पड़ोसी देशों द्वारा साझा की गई 15,000 किलोमीटर लंबी सीमा, भारतीय रक्षा बलों के लिए अत्यधिक चुनौतियां पेश करती है। उत्कर्ष क्लासेस डिफेंस करेंट अफेयर्स में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराता है।

बैंकिंग करेंट अफेयर्स

बैंकिंग क्षेत्र, बैंकिंग उद्योग, इसके संचालन, प्रबंधन और नियामक ढांचे इत्यादि से संबंधित समसामयिक विषय से जुड़े हुए प्रश्न पूंछे जाते हैं। बैंकिंग जागरूकता, आईबीपीएस और बैंक से संबंधित अन्य परीक्षाओं का एक भाग है जो बैंकिंग उत्पादों, सेवाओं, विनियमों, नीतियों और हाल के विकास गतिविधियों को शामिल करता है। वर्तमान बैंकिंग घटनाओं के प्रति जागरूक रहने से उम्मीदवारों की उद्योग के बारे में समझ और यह कैसे काम करता है, की जानकारी का विस्तार होता है। बैंकिंग प्रश्नों में वर्तमान घटनाओं में बैंकिंग सुधारों, नीति परिवर्तन और नियामक परिवर्तनों पर अपडेट भी शामिल हैं।

पुरस्कार

पुरस्कार अनुभाग अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है। लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत रत्न, वीरता पुरस्कार, नोबेल पुरस्कार, पुलित्जर पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बारे में प्रश्न होते हैं। यदि उम्मीदवार वर्तमान पुरस्कारों और उपलब्धियों से अवगत हैं तो वे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को भी समझा जा सकता है। पुरस्कारों और उपलब्धियों से संबंधित प्रश्न, खेल, विज्ञान, साहित्य और कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हालिया सम्मान, मान्यता और उपलब्धियों के बारे में उम्मीदवारों के ज्ञान का आकलन करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

नियुक्ति

सरकारी और प्रशासनिक पदों पर हालिया नियुक्तियों की पदस्थापना को समसामयिक अनुभाग में शामिल किया गया है। मंत्रालयों, विभिन्न सरकारी और प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों के प्रमुखों और अन्य पदों पर हाल की नियुक्तियों पर प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक हो सकते हैं। उम्मीदवार वर्तमान नियुक्तियों के बारे में अपडेट रहकर शासन, प्रशासन और नीति-निर्माण के बदलते परिदृश्य के बारे में अपनी समझ को मजबूत कर सकते हैं।

हमारे करेंट अफेयर्स पेज पर सबसे प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्यों के समाचारों और खबरों का विश्लेषण प्रकाशित होता है इसलिए इस तरह की खबरों के प्रति जागरूक रहने के लिए हमारे पेज से जुड़े रहें। ज्ञान एक शक्ति है, जो कि दुनिया को समझने में  और हमें हमारे  जटिलताओं से निपटने हेतु सशक्त बनाता है। अन्वेषण और खोज की इस यात्रा में हमारे साथ शामिल हों क्योंकि हम दुनिया को आपकी उंगलियों पर लाते हैं।

 

करेंट अफेयर्स 2023 पर पूछे जाने वाले प्रश्न :

प्र. मैं वर्तमान घटनाओं के संदर्भ में स्टैटिक जीके को कैसे कवर कर सकता हूं ?
उत्तर. आपको समाचार के राजनीतिक और ऐतिहासिक संदर्भ से संबंधित तथ्यों के बारे में अपने स्टेटिक ज्ञान की जॉंच  करनी चाहिए और जब आप समसामयिक विषयों को पढ़े तब संबंधित विषय को भी पढ़े जिससे आपका स्टैटिक और समसामयिक दोनों विषय कवर होगा। स्टेटिक जीके में तथ्य ऐसी जानकारी को कवर करते हैं जो भविष्य में कभी नहीं बदलेगी।

प्र. किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय समसामयिक घटनाओं की जानकारी रखना क्यों महत्त्वपूर्ण  है ?
उत्तर. कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अब नवीनतम समसामयिक घटनाओं के बारे में प्रश्न शामिल होते हैं। दैनिक करेंट अफेयर्स पढ़ने से आपको अधिक ज्ञान प्राप्त करने और अपने क्षेत्र की खबरों से अपडेट रहने में मदद मिलेगी। शैक्षणिक ज्ञान के अलावा, छात्रों को वर्तमान घटनाओं के महत्व को भी समझना चाहिए।

प्र. उत्कर्ष क्लासेस के करेंट अफेयर्स और संपादकीय किस प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयुक्त हैं ?
उत्तर. उत्कर्ष क्लासेस करेंट अफेयर्स और संपादकीय यूपीएससी, आईबीपीएस, एसबीआई, आरबीआई, एसएससी, रेलवे और राज्य पीएससी जैसे यूपीपीएससी, आरपीएससी, बीपीएससी, एमपीपीएससी, यूकेपीएससी, एपीपीएससी, एमपीएससी आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त हैं।

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.