सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
मोबाइल ऐप 'फ्लड वॉच' से वास्तविक समय में बाढ़ का पूर्वानुमान
Updated: 18 Aug 2023
2 Min Read

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष, कुशवेंद्र वोहरा ने 17 अगस्त 2023 को वास्तविक समय के आधार पर लोगों को 7 दिनों तक बाढ़ की स्थिति की जानकारी और पूर्वानुमान प्रदान करने हेतु मोबाइल एप्लिकेशन "फ्लड वॉच" लॉन्च किया।
इन-हाउस विकसित हुए इस उपयोगकर्ता अनुकूल इस ऐप में पढ़ने योग्य और ऑडियो प्रसारण सामग्री है और सभी जानकारी 2 भाषाओं, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है।
इस ऐप की मुख्य विशेषता में वास्तविक समय में बाढ़ की निगरानी शामिल है जहां उपयोगकर्ता पूरे देश में बाढ़ की नवीनतम स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं।
यह ऐप विभिन्न स्रोतों से वास्तविक समय के नदी प्रवाह के डेटा का उपयोग करता है। ऐप निकटतम स्थान पर बाढ़ का पूर्वानुमान भी प्रदान करता है, जहां उपयोगकर्ता होम पेज पर ही अपने निकटतम स्थान पर बाढ़ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख विशेषताओं में से एक इंटरएक्टिव मानचित्र का उपयोग करके पूर्वानुमान लगाना शामिल है जहां उपयोगकर्ता सीधे मानचित्र से बाढ़ पूर्वानुमान (24 घंटे तक) या बाढ़ सलाह (7 दिनों तक) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या उपयोगकर्ता सर्च बॉक्स में स्टेशन के नाम से भी जानकारी ले सकते हैं।
"फ्लडवॉच" ऐप सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है।
इस ऐप की मदद से उपयोगकर्ता देश में बाढ़ की स्थिति के बारे में आवश्यक सूचना प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस से किसी के लिए भी सूचना पाना आसान होगा और बाढ़ के दौरान जोखिम को कम करेगा।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today