सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
बैंकिंग व वित्त
आरबीआई ने वित्त वर्ष 25 के लिए सरकार को 2,68,590.07 करोड़ रुपये का लाभांश मंजूर किया
Add as a preferred source on Google
Updated: 23 May 2025
3 Min Read

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार को 2,68,590.07 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश मंजूर किया है। 23 मई 2025 को मुंबई में आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 616वीं बैठक में लाभांश को मंजूरी दी गई।
पिछले साल आरबीआई ने केंद्र सरकार को लाभांश के तौर पर 2.1 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे।
मुंबई में हुए इस बैठक की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की। इस बैठक में आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव, टी. रबी शंकर, स्वामीनाथन जे और डॉ. पूनम गुप्ता ने भाग लिया।
बैठक में बोर्ड के अन्य सदस्य - अजय सेठ, सचिव, आर्थिक मामले विभाग; नागराजू मद्दिराला, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग; सतीश के. मराठे; रेवती अय्यर; प्रो. सचिन चतुर्वेदी; पंकज रमनभाई पटेल; और डॉ. रवींद्र एच. ढोलकिया भी उपस्थित थे।
भारत सरकार,आरबीआई की 100% मालिक है, और हर वित्तीय वर्ष के अंत में, आरबीआई अपने अधिशेष को लाभांश के रूप में केंद्र सरकार को हस्तांतरित करता है।
आरबीआई ,अगस्त 2019 में अपनाए गए “आर्थिक पूंजी ढांचे” नियम के आधार पर लाभांश की राशि तय करता है।
आरबीआई ने “आरबीआई के मौजूदा आर्थिक पूंजी ढांचे की समीक्षा करने के लिए विशेषज्ञ समिति” की सिफारिश पर इस आर्थिक पूंजी ढांचे को अपनाया है।इस समिति की अध्यक्षता आरबीआई के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने थी।
भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 में एक केंद्रीय निदेशक मंडल का प्रावधान है।
केंद्रीय निदेशक मंडल, आरबीआई का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है और इसके सामान्य पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार है।
सदस्य - अधिकतम 21 सदस्य
यह भी पढ़ें: संजय मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर नियुक्त
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka