सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 16 Mar 2024
4 Min Read

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 16 अप्रैल 2024 को 18वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरण के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा राज्य विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की। इन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग ने साथ ही 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलन किया। लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे। 2019 में गठित वर्तमान 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है।
भारत के चुनाव आयोग ने बाद में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभाओं के लिए वोटों की गिनती को 4 जून से बदलकर 2 जून 2024 कर दिया। इन दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 2 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। अन्य 2 राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल भी जून माह में समाप्त हो रहा है।
लोक सभा में कुल 543 निर्वाचित सदस्य होते हैं।
भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है।
|
चरण |
मतदान तिथि (2024) |
मतदान वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या जिनमें मतदान होगा |
|
1 |
19 अप्रैल |
21 |
102 |
|
2 |
26 अप्रैल |
12 |
89 |
|
3 |
7 मई |
12 |
94 |
|
4 |
13 मई |
10 |
96 |
|
5 |
20 मई |
8 |
49 |
|
6 |
25 मई |
7 |
57 |
|
7 |
1 जून |
8 |
57 |
2019 में हुए पिछले संसदीय चुनावों में, भाजपा ने कुल 543 में से 303 सीटें जीतीं थीं , जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी लगातार दो बार जीत हासिल कर चुकी है
चुनाव आयोग 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी सात चरणों में चुनाव आयोजित करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, भौगोलिक परिस्थितियों, त्योहारों, परीक्षाओं और अन्य कारकों के आधार पर चुनाव के चरण निर्धारित किए जाते है। कुछ राज्यों में मतदान एक ही चरण में होंगे जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदान 7 चरण में होंगे।
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मतदान के चरण |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
|
एक चरण का मतदान |
22 (अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, डीडीएन एंड एच और दवन एंड द्वीप, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड ) |
|
दो चरणों का मतदान |
4 (कर्नाटक,राजस्थान, त्रिपुरा,मणिपुर) |
|
तीन चरणों का मतदान |
2 (छत्तीसगढ़, असम) |
|
चार चरणों का मतदान |
3 (ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड) |
|
पांच चरणों में मतदान |
2 (महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर) |
|
छह चरणों में मतदान |
|
|
सात चरणों में मतदान |
3 (उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल) |
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.