सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 23 Apr 2024
5 Min Read

वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश का रत्न और आभूषण का निर्यात 14.94% घटकर, 32.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि 2022-23 में यह निर्यात 37.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए रत्न और आभूषण क्षेत्र के अनंतिम व्यापार संबंधी आंकड़े हल ही में जारी किया है ।
रत्न और आभूषण क्षेत्र में, कटे और पॉलिश किए गए हीरे के क्षेत्र में निर्यात और आयात में नकारात्मक वृद्धि दर देखी गई। सोने के आभूषणों, प्लैटिनम आभूषणों और रंगीन रत्नों के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर देखी गई।
रत्न एवं आभूषण
2023-24 में रत्न और आभूषण का कुल निर्यात 265187.95 करोड़ रुपये रहा जो 2022-23 की 301925.97 करोड़ रुपये की तुलना में 12.17% की गिरावट है।
डॉलर के संदर्भ में, 2023-24 में रत्न और आभूषण का कुल निर्यात 32.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कि 2022-23 के 37.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 14.94% की गिरावट है।
आयात
2023-24 में रत्न और आभूषण का कुल सकल आयात 207356.14 करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में 184355.48 करोड़ रुपये था। इसमे 11.09% की गिरावट दर्ज़ की गई ।
डॉलर के संदर्भ में, आयात 2023-24 में 22.26 बिलियन डॉलर था, जबकि 2022-23 में यह 25.84 बिलियन डॉलर था। इसमे 13.84% की गिरावटआई है ।
कटा और पॉलिश किया हुआ हीरा
निर्यात
2023-24 में कटे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात 15.96 बिलियन डॉलर था, जबकि 2023-24 में यह 22.04 बिलियन डॉलर था। इसमे 27.58% की गिरावट आई है ।
रुपये के संदर्भ में, 2023-24 में निर्यात रुपये 132128.29 करोड़ था, जो 2022-23 के 176716.06 करोड़ रुपये की तुलना में 25.23% की गिरावट दर्शाता है ।
आयात
2023-24 में कटे और पॉलिश किए गए हीरों का सकल आयात 1911.0 मिलियन डॉलर था, जबकि 2022-23 में यह 1307.83 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। इसमे 46.12% की वृद्धि हुए है।
रुपये के संदर्भ में, आयात 2023-24 में 5842.22 करोड़ रुपये था, जबकि 2022-23 में 15842.22 करोड़ रुपये था। इसमे 51.12% की वृद्धि दर्ज़ की गई।
सोने के आभूषण
निर्यात
2023-24 में कुल सोने के आभूषणों का निर्यात 11140.780 मिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2022-23 में यह 9538.84 मिलियन अमेरिकी डॉलर था । इसके निर्यात में 16.97% की वृद्धि हुई है ।
रुपये के संदर्भ में, 2023-24 में निर्यात 92346.19 करोड़ रुपये थी जो 2022-23 के 76589.94 करोड़ रुपये के तुलना में 20.57% की वृद्धि दर दर्शाता है।
चांदी के आभूषण
2023-24 में चांदी के आभूषणों का कुल निर्यात 1616.42 मिलियन डॉलर था, जबकि 2022-23 में 2939.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात हुआ था । इस्स साल इसके निर्यात में 45% की गिरावट हुई है ।
रुपये के संदर्भ में, 2023-24 में निर्यात 3406.1 करोड़ रुपये था, जबकि 2022-23 में इसका निर्यात 23556.71 करोड़ रुपये था। इस साल इसके निर्यात में 43% की गिरावट आई।
प्लैटिनम आभूषण
2023-24 में प्लैटिनम आभूषणों का निर्यात 163.48 मिलियन डॉलर था, जबकि 2022-23 में इसका निर्यात 29.75 मिलियन डॉलर था और इसमे 449.52% की वृद्धि देखी गई।
रुपये के संदर्भ में 2023-24 में निर्यात 1354.4 करोड़ रुपये है जबकि 2022-23 में कुल निर्यात 237.85 करोड़ रुपये था जो 469.44% की वृद्धि दर्शाता है।
रंगीन रत्न
2023-24 में रंगीन रत्नों का निर्यात 478.68 मिलियन डॉलर था, जबकि 2022-23 में यह 420.12 मिलियन डॉलर था और इसमे 13.94% की वृद्धि दर दर्ज़ की गई है।
जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह के अनुसार, 2023-24 में रत्न और आभूषण के निर्यात में गिरावट के कई कारण थे।
प्रमुख बाजारों में मांग में गिरावट
भारतीय निर्यात में पश्चिम एशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा लगभग 35% है।
पश्चिम एशियाई संघर्ष (गाजा में इज़राइल युद्ध, लाल सागर में जहाजों पर हौथिस का हमला) ने भारतीय निर्यात पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।
उच्च मुद्रास्फीति दर और देश की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के बाजार में कमजोर मांग रही है।
कच्चे हीरे की आपूर्ति में व्यवधान
भारत रूस से कच्चे हीरे आयात करता है और फिर उन्हें पुनः निर्यात करता है। यूक्रेन युद्ध के कारण पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण रूस से आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे कच्चे हीरों की कमी हो गई है, जिससे भारत से कटे और पॉलिश किए गए हीरों के निर्यात पर असर पड़ा है।
सोने के आभूषणों के निर्यात में बढ़ोतरी
रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में सोने के आभूषणों में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है। इसका एक बड़ा कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौता रहा है।
यूएई को सिर्फ सोने के आभूषणों का निर्यात 2023-24 में 107.2% बढ़कर 4.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। भारत के सिर्फ सोने के आभूषणों के निर्यात में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की हिस्सेदारी 85% से अधिक है।
ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ सोने के आभूषणों का निर्यात में 37% की वृद्धि दर्ज़ की गई।
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) एक मान्यता प्राप्त निर्यात संवर्धन परिषद है।
इसकी स्थापना 1966 में रत्न और आभूषण क्षेत्र के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
यह भारत में रत्न और आभूषण के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और अन्य व्यापार-संबंधित सरकारी निकायों के बीच बातचीत की सुविधा प्रदान करता है।
मुख्यालय: मुंबई
अध्यक्ष: विपुल शाह
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!