सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

आरपीएफ एसआई अंतिम परिणाम 2024 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 26 अगस्त 2025 को घोषित कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) के लिए CEN 01/2024 के तहत घोषित 452 सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पीईटी और पीएसटी में शामिल हुए कुल 4527 अभ्यर्थियों में से 384 पुरुष और 66 महिला अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा अंतिम परिणाम के साथ सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) पद पर अस्थायी नियुक्ति के लिए मेरिट सूची भी जारी की गयी है। यह परिणाम अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), 22 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन परीक्षा (PMT), तथा उसके बाद हुई दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया शामिल है।
नीचे आरपीएफ एसआई भर्ती 2024 की संक्षिप्त तालिका दी गई है:
|
आरपीएफ एसआई 2024 परीक्षा - महत्वपूर्ण अपडेट |
|
|
परीक्षा संचालन संगठन |
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
|
पद का नाम |
सब इंस्पेक्टर (कार्यकारी) |
|
रिक्तियां |
452 |
|
आरपीएफ एसआई 2024 अंतिम परिणाम |
26 अगस्त 2025 को जारी किया गया |
|
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार |
450 |
|
चयन प्रक्रिया |
|
|
आधिकारिक वेबसाइट |
rpf.indianrailways.gov.in/RPF |
टिप्पणी: महिला वर्ग में, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत एक-एक पद दो गर्भवती उम्मीदवारों के लिए रिक्त रखा गया है, क्योंकि वे अपनी-अपनी श्रेणियों की मेरिट सूची में आती हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक पीईटी/पीएमटी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
आरपीएफ एसआई परिणाम 2024 आधिकारिक RRB के क्षेत्रीय वेबसाइटों पर PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है, और उम्मीदवार अपने अंतिम परिणाम की जाँच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
आरपीएफ एसआई 2025 परिणाम डाउनलोड करने के चरण:
अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अंतिम परिणाम देख सकते हैं।
आरपीएफ एसआई अंतिम परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
आरआरबी ने अंतिम परिणाम के साथ आरपीएफ एसआई (कार्यकारी) कट-ऑफ अंक 2024 भी जारी कर दिए है। श्रेणीवार सामान्यीकृत कट-ऑफ अंक नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं:
|
आरपीएफ एसआई कट-ऑफ अंक 2024 |
|
|
वर्ग |
सामान्यीकृत कट-ऑफ अंक |
|
पुरुष उम्मीदवार |
|
|
अनारक्षित |
78.78643 |
|
अनुसूचित जाति |
72.42401 |
|
अनुसूचित जनजाति |
69.36729 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
76.27743 |
|
आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग |
76.39387 |
|
महिला उम्मीदवार |
|
|
अनारक्षित |
76.58801 |
|
अनुसूचित जाति |
68.09148 |
|
अनुसूचित जनजाति |
66.68486 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
73.80667 |
|
आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग |
73.42121 |
|
भूतपूर्व सैनिक |
|
|
अनारक्षित |
61.5181 |
|
अनुसूचित जाति |
63.18451 |
|
अनुसूचित जनजाति |
- - |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
61.64710 |
|
आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग |
-- |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही आरपीएफ एसआई जॉइनिंग लेटर्स 2025 जारी किये जाने की उम्मीद है, उन उम्मीदवारों के लिए जो 26 अगस्त 2025 को घोषित अंतिम मेरिट सूचि में अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। जॉइनिंग लेटर्स, क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर जारी किये जायेंगे और इसमें रिपोर्टिंग तिथि, आवंटित ट्रेनिंग अकादमी और पूरी जॉइनिंग गाइडलाइंस जैसी सभी जानकारी शामिल होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकृत ईमेल आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS, और आधिकारिक RRB वेबसाइटों पर समय-समय पर ज़ोन आवंटन, मेडिकल परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में अपडेट्स चेक करते रहें।
आरपीएफ एसआई पद के लिए सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई! उत्कर्ष क्लासेज आपको रेलवे पुलिस सब-इंस्पेक्टर के रूप में आपके आगामी सफर में सफलता की शुभकामनाएँ देता है।
About the author

Sakshi
Content Writer
Sakshi Dawar is a professional content writer with 5+ years of experience in creating SEO-friendly and engaging content. With a background across Digital Marketing, EdTech, and Law, she focuses on delivering clear, well-structured content that drives value for readers. At Utkarsh Classes, she applies this expertise to create accurate, learner-focused content for competitive exam aspirants, combining creativity with strategy to make information both impactful and easy to understand.
Related Exams
Articles

आरपीएफ एसआई परिणाम 2024 (जारी): सीबीटी परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More
Frequently asked questions
