दो ब्रिटिश-भारतीय संगीतकार आरपीएस अवार्ड्स के लिए चयनित
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Award and Honour
4 min read
वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी (आरपीएस) पुरस्कारों के लिए दो ब्रिटिश भारतीय संगीतकारों का भी चयन किया गया है। चुने गए दो भारतवंशियों में अल्पेश चौहान ओबीई और जसदीप सिंह देगुन हैं।
आरपीएस पुरस्कारों को5 मार्च 2024 को मैनचेस्टर के रॉयल नॉर्दर्न कॉलेज ऑफ म्यूजिक में प्रदान किया जाएगा। ब्रिटेन में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शास्त्रीय संगीत के लिए प्रदान किया जाता है।
आरपीएस पुरस्कारों के लिए कितने कलाकारों का चयन किया गया?
इस वर्ष कुल 19 कलाकारों और संगीतकारों को आरपीएस पुरस्कारोंके लिए चयन किया गया है।
शॉर्टलिस्ट किए गए 19 कलाकारों और संगीतकारों में से 42 प्रतिशत वैश्विक बहुमत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें सेलिस्ट अयाना विटर-जॉनसन, बर्मिंघम ओपेरा कंपनी के संगीत निर्देशक अल्पेश चौहान और सितार वादक जसदीप सिंह डेगुन शामिल हैं।
भारतवंशियों को किस श्रेणी में नामांकित किया गया?
बर्मिंघम ओपेरा कंपनी के संगीत निर्देशक अल्पेश चौहान ओबीई को कंडक्टर श्रेणी में नामांकित किया गया है।
जबकि सितारवादक व संगीतकार जसदीप सिंह देगुन को वाद्ययंत्र वादक पुरस्कार और लार्ज-स्केल कंपोज़िशन पुरस्कार श्रेणियों में नामांकित किया गया है।
जसदीप सिंह देगुन को प्राप्त हुए अन्य पुरस्कार:
लीड्स में जन्में संगीतकार जसदीप सिंह देगुन ने संगीत यात्रा में समर्थन करने के लिए अपने शिक्षक उस्ताद धरमबीर सिंह और समर्थकों को धन्यवाद दिया।
देगुन को "ओपेरा में उत्कृष्ट उपलब्धि" के लिए 2022 क्रिटिक्स सर्कल म्यूज़िक अवार्ड दिया गया है।
देगुन के अन्य पुरस्कारों और स्वीकृतियों में प्रमुखतः शामिल हैं:
सॉन्गलाइन्स बेस्ट न्यूकमर अवार्ड
एशियन अचीवर्स अवार्ड
एशियन मीडिया अवार्ड
बेस्ट स्टेज वर्क के लिए आइवर नोवेलो क्लासिकल अवार्ड
डेगुन ने दुनिया भर के प्रतिष्ठित स्थानों पर किए हैं प्रदर्शन:
डेगुन ने दुनिया भर के प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रदर्शन किए हैं, जिनमें प्रमुखतः शामिल हैं:
ब्रिटिश शाही परिवार
ब्रिटिश प्रधानमंत्री की उपस्थिति में रॉयल कॉमनवेल्थ सर्विस 2022 में बकिंघम पैलेस
दोहा में एम्फीथिएटर और वेस्टमिंस्टर एबे।
कोलकाता के संगीत अनुसंधान अकादमी में अध्ययन:
डेगुन ने 2010 में उस्ताद शुजात खान के तहत भारत में गहन प्रशिक्षण लिया। 2016 की शुरुआत में पंडित पार्थो चटर्जी और पंडित अजॉय चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अध्ययन किया। साथ ही कोलकाता के प्रतिष्ठित संगीत अनुसंधान अकादमी में एक अंतर्राष्ट्रीय विद्वान के रूप में अध्ययन किया गया।
अल्पेश चौहान के बारे में:
बर्मिंघम में जन्मे चौहान का पहला एल्बम, जिसमें चाइकोवस्की के आर्केस्ट्रा कार्यों को शामिल किया गया था। जून 2023 में चंदोस रिकॉर्ड्स पर बीबीसी स्कॉटिश सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ जारी किया गया था।
उन्होंने प्रतिष्ठित मास्टर कंडक्टिंग कोर्स करने से पहले सेलो का अध्ययन करने के लिए 2008 में रॉयल नॉर्दर्न कॉलेज ऑफ म्यूजिक में प्रवेश किया।
2015 में अपने संगीत की शुरुआत के बाद, उन्हें पर्मा में फिलारमोनिका आर्टुरो टोस्कानिनी का प्रधान कंडक्टर नियुक्त किया गया। उन्होंने ब्राह्म्स की सिम्फनी के पूरे चक्र सहित कई महान सिम्फोनिक प्रदर्शनों का प्रदर्शन किया।
2022 में, चौहान को 2021 में इटली में दिए गए संगीत समारोहों के लिए इटालियन नेशनल एसोसिएशन ऑफ म्यूजिक क्रिटिक्स द्वारा 'मिग्लियोर डायरेटोर' नामित किया गया। जनवरी 2022 में रानी के नए साल के सम्मान में कला की सेवाओं के लिए ओबीई (ऑडर ऑफ द ब्रिटिश अम्पायर) प्राप्त हुआ।
FAQ
उत्तर:- अल्पेश चौहान ओबीई और जसदीप सिंह देगुन
उत्तर:- यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शास्त्रीय संगीत के लिए प्रदान किया जाता है।
उत्तर:- ब्रिटेन।
उत्तर:- कंडक्टर श्रेणी
उत्तर:- वाद्ययंत्र वादक पुरस्कार और लार्ज-स्केल कंपोज़िशन पुरस्कार श्रेणियों में नामांकित किया गया है।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.