Home > Current Affairs > National > Sharath Kamal to retire after WTT Star Contender Chennai 2025

शरत कमल डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2025 के बाद संन्यास लेंगे

Utkarsh Classes Last Updated 07-03-2025
Sharath Kamal to retire after WTT Star Contender Chennai 2025 Sport 4 min read

दिग्गज भारतीय पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने 2025 डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई प्रतियोगिता  के बाद पेशेवर टेबल टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। चेन्नई, 25 से 30 मार्च 2025 तक पहली बार डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर इवेंट की मेजबानी करेगा। 

वह अपने शानदार करियर का समापन उस शहर में करेंगे जहाँ उनका जन्म हुआ था। शरत कमल का जन्म 12 जुलाई 1982 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपने पेशेवर टेबल टेनिस करियर की शुरुआत दसवीं कक्षा में की थी।

शरत कमल की  उपलब्धियां

10 बार के राष्ट्रीय चैंपियन

  • शरत कमल ने अपना पहला राष्ट्रीय खिताब 2003 में जीता था। उन्होंने अपने करियर में 10 बार राष्ट्रीय खिताब जीता है।
  • उन्होंने कमलेश मेहता के आठ राष्ट्रीय खिताबों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब

  • शरत कमल ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 2004 कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीता था।
  • वह कॉमनवेल्थ गेम्स की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।
  • वह आईटीटीएफ़ प्रो टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने फाइनल में हांगकांग के ली चिंग को हराकर 2010 मिस्र ओपन का एकल खिताब जीता था।
  • उन्होंने 2020 ओमान ओपन में अपना दूसरा आईटीटीएफ़ प्रो टूर खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में पुर्तगाल के मार्कोस फ्रीटास को हराया था ।

अन्य उपलब्धियाँ

  • 42 वर्षीय शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में विभिन्न श्रेणियों में सात स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीते हैं।
  • उन्होंने 2006 मेलबर्न और 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में एकल खिताब में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में, उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते।
  • एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में, उन्होंने चार कांस्य पदक जीते हैं।

ओलंपिक रिकॉर्ड

  • शरत कमल ने पांच ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन कोई पदक नहीं जीता है। अभी तक किसी भी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीता है।
  • शरत  कमल, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ, 2024 पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।

सम्मान और पुरस्कार

  • पद्म श्री: शरत कमल को 2019 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार, जो 2022 में शरत कमल को दिया गया।
  • अर्जुन पुरस्कार: शरत कमल को 2004 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेता

 

 

FAQ

उत्तर: टेबल टेनिस

उत्तर: 2022

उत्तर: 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में शरत कमल

उत्तर: शरत कमल, 10 बार।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.