सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 28 Mar 2025
4 Min Read

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, चीन का शहर शंघाई, मुंबई को पीछे छोड़ते हुए एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशिनी नादर दुनिया की शीर्ष 10 सबसे धनी महिलाओं में शामिल होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले देश के रूप में अपना दर्जा बरकरार रखा है।
दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों से बाहर होने के बावजूद मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।
दुनिया में अरबपतियों की कुल संख्या 3442 थी, जो पिछले साल के मुक़ाबले की 163 वृद्धि दर्शाती है।
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 का 15वां संस्करण शंघाई स्थित हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा 27 मार्च 2025 को जारी किया गया था।
पिछले साल चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर एशिया की अरबपतियों की राजधानी बनने वाली मुंबई इस साल तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
92 अरबपतियों के साथ शंघाई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है, जिसके बाद बीजिंग (91) और मुंबई (90 अरबपतियों) का स्थान है।
मुंबई ने इस साल अपनी सूची में 11 अरबपतियों को जोड़ा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी ने एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है।
हालांकि, मुकेश अंबानी, जिनकी संपत्ति में एक ट्रिलियन रुपये की गिरावट देखी गई, इस बार दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल नहीं थे।
सबसे अमीर दस भारतीय और उनकी कुल संपत्ति
दस में से पांच अरबपति मुंबई में, दो नई दिल्ली में, जबकि एक-एक बेंगलुरु, पुणे और अहमदाबाद में रहते है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
वह भारत की सबसे अमीर महिला और तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।
उनकी संपत्ति का मुख्य कारण उनके पिता शिव नादर की एचसीएल टेक्नोलॉजीज में अपनी 47% हिस्सेदारी का उनके पास हस्तांतरण करना है।
वॉलमार्ट की मालिक अमेरिकी एलिस वाल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिला है ।
निम्नलिखित दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोग हैं।
हुरुन, शंघाई, चीन में स्थित एक शोध, निवेश और मीडिया समूह है।इसकी स्थापना 1999 में यूनाइटेड किंगडम में रूपर्ट हूगेवरफ ने की थी।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।