Home > Current Affairs > International > Mukesh Ambani only Indian in top 10 world billionaires list : Forbes

विश्व के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय: फोर्ब्स

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Mukesh Ambani only Indian in top 10 world billionaires list : Forbes Report 5 min read

हाल ही में जारी "फोर्ब्स की 38वीं वार्षिक विश्व अरबपतियों की सूची 2024" के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। इस सूची के शीर्ष पर फ्रांसीसी लक्जरी कंपनी एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार हैं जबकि मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर है।

37 साल की उम्र में ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ फोर्ब्स की सूची में सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 77 देशों के 2781 अरबपति हैं।  अरबपतियों की कुल  संपत्ति 14.2 ट्रिलियन डॉलर थी, जो पिछले साल के मुक़ाबले 2 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि दर्शाता है।

सबसे ज्यादा अरबपति वाले देश

पहला-संयुक्त राज्य अमेरिका- सबसे ज्यादा अरबपति संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं । 2024 में 813 अमेरिकी अरबपति थे जिनकी कुल संपत्ति 5.7 ट्रिलियन डॉलर थी। इस साल 97 नए लोग अरबपतियों की श्रेणी में शामिल हुए, जिनमें टेलर स्विफ्ट, एनबीए लीजेंड मैजिक जॉनसन और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे नए लोग हैं।

दूसरा- चीन  - अरबपतियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या चीन से थी। इस वर्ष की सूची में 406 चीनी लोग शामिल हैं जिनकी कुल संपत्ति $1.3 ट्रिलियन है। इस साल चीनी अरबपतियों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले साल इस सूची में 496 चीनी लोग शामिल थे।

तीसरा - भारत - तीसरे सबसे ज्यादा अरबपति भारतीय नागरिक थे। 2024 की सूची में 200 भारतीय अरबपति थे। पिछले साल सूची में 175 भारतीय थे। 200 भारतीय अरबपतियों की कुल संयुक्त संपत्ति 954 अरब डॉलर आंकी गई।

चौथा - जर्मनी,132 अरबपति।

पांचवां - रूस,120 अरबपति ।

दुनिया के शीर्ष दस अरबपति

बर्नार्ड अरनॉल्ट जो एक फ्रांसीसी हैं और मुकेश अंबानी ,जो एक भारतीय हैं, को छोड़कर बाकी सभी आठ लोग अमेरिकी हैं।

  1. बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार, जिनकी कुल संपत्ति $233 अरब है।
  2. एलोन मस्क ($195 अरब),
  3. जेफ बेजोस ($194 अरब)
  4.  मार्क जुकरबर्ग ($177 अरब),
  5. लैरी एलिसन ($114 अरब),
  6. वॉरेन बफेट ($133 अरब)
  7. बिल गेट्स ($128 अरब),
  8. स्टीव बाल्मर ($121 अरब)
  9. मुकेश अंबानी ($116 अरब)
  10. लैरी पेज ($114 अरब)।

फोर्ब्स अरबपति सूची 2024 में शीर्ष 10 भारतीय

अरबपतियों की सूची में शामिल 200 भारतीय नागरिकों में से शीर्ष 10 भारतीय इस प्रकार हैं।

  1. मुकेश अंबानी (116 अरब डॉलर की संपत्ति), दुनिया में 9वें स्थान पर हैं।
  2. गौतम अडानी ($84 अरब ), दुनिया में 17वें स्थान पर हैं।
  3. शिव नादर ($36.9 अरब ), दुनिया में 39वें स्थान पर हैं।
  4. सावित्री जिंदल एंड फैमिली ($33.5 अरब), दुनिया में 46वें स्थान पर है।
  5. दिलीप सांघवी ($26.7अरब ), दुनिया में 69वें स्थान पर हैं।
  6. साइरस पूनावाला(21.3 अरब  डॉलर), दुनिया में 90वें स्थान पर हैं
  7. कुशल पाल सिंह ($20.9 अरब ), दुनिया में 92वें स्थान पर हैं
  8. कुमारमंगलम बिड़ला (19.7अरब ), दुनिया में 98वें स्थान पर हैं।
  9. राधाकृष्ण दमानी (17.6 अरब ), दुनिया में 107वें स्थान पर हैं
  10. लक्ष्मी मित्तल (16.4 अरब), दुनिया में 113वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय मल्टीमीडिया कंपनी है जो व्यवसाय, निवेश, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व आदि को कवर करती है।

FAQ

उत्तर: मुकेश अंबानी, वह 9वें स्थान पर हैं ।

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका, 2024 में 813 अरबपति हैं।

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर था।

उत्तर: 200. पिछले वर्ष 175 अरबपति थे।

उत्तर: चीन. 2023 में 496 चीनी इस सूची में थे जबकि 2024 में 406 चीनी हैं ।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.