Home > Current Affairs > International > MoS Pabitra Margherita attends Prabowo Subianto Swearing in Ceremony

विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा प्रबोवो सुबियांतो के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

Utkarsh Classes Last Updated 21-10-2024
MoS Pabitra Margherita attends Prabowo Subianto Swearing in Ceremony Person in News 3 min read

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, पबित्रा मार्गेरिटा ने 20 अक्टूबर 2024 को जकार्ता, इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग ने भी राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ अपने पद की शपथ ली। ।

पबित्रा मार्गेरिटा 19-20 अक्टूबर 2024 को इंडोनेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर थे।

भारत और इंडोनेशिया 2024 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं।

 

इंडोनेशिया के 8वें राष्ट्रपति, प्रबोवो सुबिआंतो, ने जोको विडोडो का स्थान लिया है जिनका दो बार का, दस साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है । इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है और एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति रह सकता है।

14 फरवरी 2024 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को इंडोनेशिया का राष्ट्रपति चुना गया था। वह पिछले जोको विडोडो प्रशासन में रक्षा मंत्री थे।

जिब्रान राकाबुमिंग राका, जिन्होंने इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जोको विडोडो के पुत्र हैं। इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

इंडोनेशिया 

राजधानी: जकार्ता 

मुद्रा: रुपिया

राष्ट्रपति: प्रबोवो सुबिआंतो

पहला आसियान-भारत ट्रैक 1 साइबर नीति संवाद

पहला भारत-आसियान (दक्षिणपूर्व राष्ट्रों का संघ) ट्रैक 1 साइबर नीति संवाद 16 अक्टूबर 2024 को सिंगापुर में आयोजित किया गया। 

साइबर नीति संवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी, वियनतियाने में घोषित नीति के तहत आयोजित की गई थी। 

प्रधान मंत्री मोदी, 21वीं भारत-आसियान शिखर बैठक में भाग लेने के लिए 10-11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने गए थे।

शिखर बैठक में अपने भाषण के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी ने आसियान और भारत के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 10-सूत्री एजेंडे की घोषणा की थी।

प्रधान मंत्री मोदी द्वारा घोषित 10-सूत्री एजेंडे में नियमित भारत-आसियान साइबर संवाद आयोजित करना भी शामिल था, जिससे दोनों के बीच डिजिटल और साइबर लचीलेपन को और मजबूत किया जा सके।

विदेश मंत्रालय के साइबर डिप्लोमेसी डिवीजन के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला ने फिलीपींस के जेफरी इयान डीय के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की। फिलीपींस वर्तमान में आसियान-भारत संवाद संबंधों के लिए समन्वयक देश है।

भारत और सिंगापुर ने 17 अक्टूबर 2024 को सिंगापुर में अपनी पहली साइबर नीति वार्ता भी आयोजित की।

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओ पीडीआर की अपनी यात्रा समाप्त की
 

FAQ

उत्तर: 16 अक्टूबर 2024 को सिंगापुर ने ।

उत्तर: 17 अक्टूबर 2024 को सिंगापुर

उत्तर: प्रबोवो सुबिआंतो

उत्तर: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने

उत्तर: पाँच वर्ष

उत्तर: फिलीपींस
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.