सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 23 Jul 2023
2 Min Read

विश्व के तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल में विश्व के शीर्ष इन्डोनेशियाई जोड़ी फज्र अल्फियान और मोहम्मद रियान अर्दियांतो को हराकर 2023 का कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन युगल खिताब जीता।
बीडब्ल्यूएफ कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन 2023, का आयोजन 18 से 23 जुलाई 2023 तक दक्षिण कोरिया के शहर येओसु में आयोजित किया गया था।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कोरियाई ओपन में खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पूर्व पीवी सिंधु ने 2017 में महिला एकल का खिताब जीती थी।
सात्विक और चिराग के लिए 2023 में यह तीसरा बीडब्ल्यूएफ खिताब था, इससे पूर्व उन्होंने इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते थे।
सात्विक और चिराग की जोड़ी अब तक कुल 7 बीडब्ल्यूएफ खिताब जीत चुके हैं।
|
वर्ग |
विजेता |
उपविजेता |
|
एकल (पुरुष) |
एंडर्स एंटोनसेन (डेनमार्क) |
लोह कीन यू(सिंगापुर) |
|
एकल (महिला) |
एन सेयॉन्ग (दक्षिण कोरिया) |
ताई त्ज़ु-यिंग (चीनी ताइपी) |
|
युगल (पुरुष) |
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी -चिराग शेट्टी (भारत) |
फज्र अल्फियान - मोहम्मद रियान अर्दिआंतो (इंडोनेशिया) |
|
युगल (महिला) |
चेन किंगचेन/जिया यिफ़ान (चीन) |
किम सोयॉन्ग/कोंग हेयॉन्ग (दक्षिण कोरिया) |
|
मिश्रित युगल |
फेंग यान्झे/हुआंग डोंगपिंग (चीन) |
जियांग जेनबैंग/वेई याक्सिन (चीन) |
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के बारे में
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का आयोजन प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन का शासी निकाय बीडब्ल्यूएफ (बैडमिंटन विश्व महासंघ) द्वारा किया जाता है।
इसमें विश्व के शीर्ष रैंक वाले पुरुष और महिला खिलाड़ी एकल (पुरुष और महिला) और युगल (पुरुष, महिला और मिश्रित) में भाग लेते हैं।
प्रति वर्ष विश्व के विभिन्न देशों में कुल 33 टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं।
इन टूर्नामेंटों को चार स्तरों में विभाजित किया गया है - सुपर 1000 (चार टूर्नामेंट), सुपर 750 (छह टूर्नामेंट), सुपर 500 (नौ टूर्नामेंट) और सुपर 300 (ग्यारह टूर्नामेंट)।
इनमें से प्रत्येक टूर्नामेंट अलग-अलग रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि प्रदान करता है। सुपर 1000 स्तर पर उच्चतम अंक और पुरस्कार पूल की पेशकश की जाती है।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल दिसंबर में आयोजित किया जाता है जहां शीर्ष 8 रैंक वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं।
बीडब्ल्यूएफ विश्व में बैडमिंटन की विश्व नियामक संस्था है।
इसकी स्थापना 1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में की गई थी और फिर 2006 में इसका नाम बदल कर विश्व बैडमिंटन महासंघ कर दिया गया ।
सदस्य: 199
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
अध्यक्ष: पॉल एरिक हायर लार्सन (डेनमार्क)
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
बीडब्ल्यूएफ: बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (Badminton World Federation)
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka