Home > Current Affairs > International > Deepika Kumari wins a Silver at the Archery World Cup Final 2024

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में रजत पदक जीता

Utkarsh Classes Last Updated 22-10-2024
Deepika Kumari wins a Silver at the Archery World Cup Final 2024 Sport 3 min read

चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी ने 20 अक्टूबर 2024 को मैक्सिको के त्लाक्सकाला में आयोजित 2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में महिला रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में वह चीनी तीरंदाज ली जियामन से 6-0 से हार गईं।  ली जियामन उस चीनी महिला तीरंदाजी टीम का हिस्सा थीं जिसने पेरिस 2024 में रजत पदक जीता था।

2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का आयोजन विश्व तीरंदाजी द्वारा और मैक्सिको द्वारा इसकी मेजबानी 19 और 20 अक्टूबर 2024 को ट्लाक्सकाला, मैक्सिको में किया गया था।

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में दीपिका का छठा पदक

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में रजत पदक, दीपिका द्वारा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में जीता गया छठा पदक था। 30 वर्षीय दीपिका कुमारी ने 2011, 2012, 2013, 2015 और 2024 संस्करण में रजत पदक जीता जबकि 2018 संस्करण में उन्होंने कांस्य पदक जीता।

मेक्सिको के त्लाक्सकाला में, दीपकिया ने क्वार्टर फाइनल में चीनी यांग शियाओलेई को सीधे सेटों में 6-0 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने मेक्सिको की एलेजांद्रा वालेंसिया को 6-4 से हराया।

एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम सहित कुल पांच भारतीय तीरंदाजों ने 2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में भाग लिया। हालांकि दीपिका को छोड़कर कोई भी पदक नहीं जीत सका।

2024 तीरंदाजी विश्व कप

विश्व तीरंदाजी खेल शासी निकाय, विश्व तीरंदाजी एक कैलेंडर वर्ष में प्रतियोगिताओं  की एक श्रृंखला आयोजित करती है, जिसे तीरंदाजी विश्व कप के रूप में जाना जाता है। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज सत्र के अंत में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में रिकर्व और कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में, आठ पुरुष और महिला तीरंदाज शामिल होते हैं।

2024 विश्व कप

क्रमांक 

मेजबान  

आयोजन तिथि 

1

शंघाई, चीन

23-28 अप्रैल  2024

2

येओचिओन, दक्षिण कोरिया

21-26 मई 2024

3

अंताल्या, तुर्की 

18-23 जून 2024

फ़ाइनल 

ट्लाक्सकाला, मेक्सिको

19-20 अक्टूबर 2024

विश्व तीरंदाज़ी के बारे में 

विश्व तीरंदाजी विश्व में तीरंदाजी खेल का शासी निकाय है। 

इसकी स्थापना 1931 में हुई थी.

मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड

सदस्य: 168 देश

अध्यक्ष: तुर्किये के डॉ. उगुर एर्डेनर

FAQ

उत्तर: दीपिका कुमारी ने रजत पदक जीता, वह फाइनल में चीनी ली जियामन से हार गईं।

उत्तर: 19 और 20 अक्टूबर 2024 को ट्लाक्सकाला, मैक्सिको में।

उत्तर: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड

उत्तर: छह- 2011, 2012, 2013, 2015 और 2024 में रजत, 2018 में कांस्य।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.