Home > Current Affairs > International > New Zealand wins Maiden ICC Women's T20 World Cup

न्यूजीलैंड ने पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
New Zealand wins Maiden ICC Women's T20 World Cup Sport 5 min read

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने 20 अक्टूबर 2024 को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2000 में घरेलू धरती पर आईसीसी महिला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप में जीत के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम,जो  'व्हाइट फर्न्स' के उपनाम से भी प्रसिद्ध है, का यह पहला बड़ा खिताब था।

 

9वां आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप मूल रूप से बांग्लादेश को आवंटित किया गया था, लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया। इस विश्व कप के लिए  कबांग्लादेश को संयुक्त अरब अमीरात के साथ सह-मेजबानी बना दिया गया । इस विश्व कप के सारे मैच 3-20 अक्टूबर, 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

इस विश्व कप में दस टीमों: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ने भाग लिया।

व्हाइट फ़र्न्स के लिए ऐतिहासिक जीत और प्रोटियाज़ के लिए निराशा 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी। इससे पहले वह 2009 में आयोजित उद्घाटन संस्करण में इंग्लैंड से और फिर 2000 में ऑस्ट्रेलिया से फ़ाइनल में हार गई थी।

दक्षिण अफ़्रीकी महिला क्रिकेट टीम,जो अपने  उपनाम 'प्रोटियाज़' से प्रसिद्ध है, अपना लगातार दूसरा फ़ाइनल खेल रही थी। इससे पहले , 2023 में दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित 8वें संस्करण में फ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

 

प्रोटियाज़ कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा।

व्हाइट फर्न्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी ऑलराउंडर अमेलिया केर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

जवाब में प्रोटियाज टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। इस प्रकार, सोफी डिवाइन के नेतृत्व में व्हाइट फर्न्स ने 32 रनों से फाइनल मैच जीत लिया और चैंपियन टीम  बनीं।

न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी अमेलिया केर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए फ़ाइनल का और वर्ल्ड कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस वर्ल्ड कप में अमेलिया केर ने 135 रन बनाए और 15 विकेट लिए। 

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था जबकि  दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 

विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (आईसीसी) महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन करता  है।आईसीसी का एक सदस्य देश विश्व कप की मेजबानी करता है।

2009 में इंग्लैंड में आयोजित पहले महिला टी 20 विश्व कप में आठ टीमें शामिल थीं जिसे इंग्लैंड ने जीता था। 

दूसरे संस्करण के बाद से, विश्व कप हर दो साल में आयोजित किया जाता है।

2014 में चौथे संस्करण से वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

छह खिताब जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है।

संस्करण

वर्ष

मेजबान देश 

विजेता 

उप -विजेता 

1

2009

इंग्लैंड  

इंग्लैंड

न्यूज़ीलैंड

2

2010

वेस्ट इंडीज

ऑस्ट्रेलिया 

न्यूज़ीलैंड

3

2012

श्रीलंका

ऑस्ट्रेलिया 

इंग्लैंड

4

2014

बांग्लादेश 

ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड

5

2016

भारत  

वेस्ट इंडीज

ऑस्ट्रेलिया 

6

2018

वेस्ट इंडीज

ऑस्ट्रेलिया 

इंग्लैंड

7

2020

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया

भारत 

8

2023

दक्षिण अफ्रीका 

ऑस्ट्रेलिया 

दक्षिण अफ्रीका  

9

2024

बांग्लादेश और यूएई 

न्यूज़ीलैंड

दक्षिण अफ्रीका 

10

2026

इंग्लैंड

-

-

FAQ

उत्तर: सोफी डिवाइन। फाइनल में हारने वाली दक्षिण अफ़्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट थीं।

उत्तर: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, यूएई में,20 अक्टूबर 2024 को।

उत्तर : न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर

उत्तर: न्यूजीलैंड

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.