कर्नाटक के आयुष शेट्टी ने बीडबल्यूएफ़ यूएस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का एकल खिताब जीतकर बीडबल्यूएफ़ 2025 वर्ल्ड टूर सत्र में भारत के खिताब के सूखे को खत्म कर दिया। यह उनके करियर का पहला सीनियर खिताब था और बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडबल्यूएफ़) वर्ल्ड टूर के 2025 सीज़नसत्र में किसी भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की पहली खिताबी जीत भी थी।
हालांकि, 16 वर्षीय तन्वी शर्मा महिला एकल फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका की बेइवेन झांग से हार गईं। 2,40,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाला 2025 यूएस ओपन 24-29 जून 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के आयोवा शहर के मिड-अमेरिका सेंटर में आयोजित किया गया था। यूएस ओपन एक बीडबल्यूएफ़ सुपर 300 प्रतियोगिता था।
आयुष शर्मा ने 2025 बीडबल्यूएफ़ यूएस ओपन में अपने करियर का पहला सीनियर सिंगल्स खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को 21-18,21-13 से हराया।
इससे पहले ,दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे (ताइवान) के शीर्ष वरीयता प्राप्त चोउ तिएन-चेन को और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन कुओ कुआन-लिन को हराया था।
16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने यूएस ओपन में इतिहास रचते हुए बीडब्ल्यूएफ टूर फाइनल खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गईं। हालांकि, वह फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका की बेइवेन झांग से 21-11, 16-21, 21-10 से हार गईं।
यूएस ओपन में, तन्वी ने फाइनल में पहुंचने के लिए वियतनाम की दूसरी वरीयता प्राप्त गुयेन थुई लिन्ह और थाईलैंड की पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन पिचमोन ओपटनीपुथ को हराया था ।
निम्नलिखित 2025 यूएस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता हैं।
क्रम संख्या |
स्पर्धा |
विजेता (राष्ट्रीयता) |
उप -विजेता (राष्ट्रीयता) |
1 |
एकल (पुरुष) |
आयुष शेट्टी (भारत) |
ब्रायन यांग (कनाडा) |
2 |
एकल (महिला) |
बेइवेन झांग(संयुक्त राज्य अमेरिका) |
तन्वी शर्मा (भारत) |
3 |
युगल (पुरुष) |
लाई पो यू और त्साई फू चेंग (दोनों चीनी ताइपे से) |
झे वेई हे और हुआंग जुई ह्सुआन (दोनों चीनी ताइपे से) |
4 |
युगल (महिला) |
बेन्यापा ऐम्सार्ड और नुनटाकर्न ऐम्सार्ड (दोनों थाईलैंड से) |
ह्सू या चिंग और सुन यू ह्सुआन (दोनों चीनी ताइपे से) |
5 |
मिश्रित युगल |
रासमस एस्पर्सन और अमेलिया सेसिली कुडस्क (दोनों डेनमार्क से) |
रुट्टानपाक औपथोंग जेनिचा सुदजईप्रापराट (दोनों थाईलैंड से) |
1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में स्थापित।
2006 में इसका नाम बदलकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन कर दिया गया।
यह पुरुषों और महिलाओं के बैडमिंटन का विश्व शासी निकाय है।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
सदस्य - 202 राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ
अध्यक्ष: थाईलैंड की सुश्री खुन्यिंग पटामा लीस्वाडट्रकुल