Home > Current Affairs > International > MoS Kirti Vardhan Singh attends the Yerevan Dialogue in Armenia

राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आर्मेनिया में येरेवन संवाद में भाग लिया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
MoS Kirti Vardhan Singh attends the Yerevan Dialogue in Armenia Visits 4 min read

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 9-15 सितंबर 2024 तक आर्मेनिया और मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर थे। यह यूरेशियन देश आर्मेनिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया की उनकी पहली आधिकारिक  यात्रा थी।

येरेवान संवाद का उद्घाटन

कीर्ति वर्धन सिंह, 9-11 सितंबर 2024 तक आर्मेनिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। अपनी आर्मेनिया यात्रा के दौरान उन्होंने अर्मेनियाई राजधानी येरेवन में आयोजित पहले येरेवन संवाद के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।

येरेवन संवाद, एक 1.5 श्रेणी का कूटनीतिक संवाद है जिसे अर्मेनियाई विदेश मंत्रालय और भारतीय थिंक-टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित किया गया था।

ट्रैक 1.5 संवाद वे कूटनीतिक वार्तालाप हैं जिनमें सरकारी अधिकारी और गैर सरकारी अधिकारी दोनों शामिल होते  हैं। हालाँकि सरकारी अधिकारियों इस तरह के संवाद में अनौपचारिक हैसियत से भाग लेते हैं । इस तरह के कूटनीतिक संवाद को आधिकारिक सरकार से सरकार की बातचीत का दर्जा प्राप्त नहीं होता है।

अर्मेनिया की अपनी यात्रा के दौरान, कीर्ति वर्धन सिंह ने अर्मेनियाई उप प्रधान मंत्री मेहर ग्रिगोरियन और विदेश मामलों के मंत्री, अरारत मिर्ज़ोयान से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

किरीट वर्धन सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत  येरेवन में स्थित ब्यूनस आयर्स पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक पौधा भी लगाया।

आर्मेनिया के बारे में

आर्मेनिया ट्रांसकेशिया में एक भूमि से घिरा हुआ देश है।

यह एक यूरेशियाई देश है जो राजनीतिक रूप से यूरोप का हिस्सा है।

राजधानी: येरेवान

मुद्रा: ड्राम (Dram)

प्रधान मंत्री: निकोल पशिन्यान

कीर्ति वर्धन सिंह ने मलेशिया में दूसरे अप्रवासी दिवस का उद्घाटन किया 

अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में कीर्ति वर्धन सिंह ने मलेशिया का दौरा किया। 12-15 सितंबर तक मलेशिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) दिवस 'प्रवासी दिवस' समारोह के दूसरे संस्करण और भारतीय मूल के लोगों के 15वें वैश्विक संगठन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उनकी यात्रा के दौरान यूनिवर्सिटी टुंकू अब्दुल रहमान, कुआलालंपुर में आयुर्वेद चेयर का  विधिवत उदघाटन  किया गया।

उनकी उपस्थिति में भारत और मलेशिया के बीच यूनिवर्सिटी मलाया, कुआलालंपुर में भारतीय अध्ययन के तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

इन दोनों समझौतों पर अगस्त 2024 में मलेशिया के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।

मलेशिया में, राज्य मंत्री ने मलेशिया के विदेश मामलों के उप मंत्री मोहम्मद बिन अलामिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर 

मलेशिया की मुद्रा: रिंगित 

प्रधान मंत्री: अनवर इब्राहिम

FAQ

उत्तर: आर्मेनिया और मलेशिया

उत्तर: अर्मेनियाई विदेश मंत्रालय और भारतीय थिंक-टैंक ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा।

उत्तर: येरेवान

उत्तर: ड्राम (dram)

उत्तर: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

उत्तर: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.