रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने 7 अप्रैल 2024 को सुजुका सर्किट में आयोजित जापानी फॉर्मूला वन (एफ1) ग्रैंड प्रिक्स 2024 में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में डच नागरिक मैक्स वेरस्टैपेन ने अपने साथी रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ को पराजित किया। ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स विजेता कार्लोस सैन्ज़ तीसरे स्थान पर रहे।
मैक्स वेरस्टैपेन की 2024 सीज़न की चार रेसों में से मैक्स वेरस्टैपेन की यह तीसरी जीत है। 2024 में कुल 24 रेस आयोजित की जाएंगी।
एफ़1 रेस में मैक्स वेरस्टैपेन का दबदबा
मैक्स वेरस्टैपेन ने एफ़ 1 रेसिंग सर्किट पर अपना दबदबा बना लिया है। वह 2021, 2022 और 2023 के वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं।
2023 में मियामी ग्रांड प्रिक्स के बाद से मैक्स वेरस्टैपेन केवल दो बार हारें हैं । दोनों बार उन्हें फेरारी टीम के कार्लोस सैन्ज़ ने हराया है । कार्लोस सैंज ने उन्हें 2023 में सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स और 2024 में ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स में हराया था।
फ़िलहाल, मैक्स वेरस्टैपेन अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कार्लोस सैंज पर 13-13 अंकों की बढ़त बना ली है।
हॉलैंड के 26 वर्षीय मैक्स वेरस्टैपेन ने फॉर्मूला वन के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
उनके कुछ रिकार्ड इस प्रकार हैं;
- मैक्स वेरस्टैपेन, 17 वर्ष 166 दिन की उम्र में, फॉर्मूला वन सर्किट में सबसे कम उम्र के ड्राइवर हैं।
- उनके नाम एक सीज़न में अधिकतम 15 रेस जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2022 में 15 खिताब जीते।
- वेरस्टैपेन के नाम एक सीज़न में सर्वाधिक 454 अंक हासिल करने का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन के नाम था, जिन्होंने 2019 में अपने चैंपियनशिप जीतने वाले सीज़न के दौरान 413 अंक अर्जित किए थे।
फ़ॉर्मूला वन चैम्पियनशिप या एफ़1
- फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डील' ऑटोमोबाइल एफ़आईए, फ़ॉर्मूला वन मोटर कार रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन करता है।
- यह मोटरस्पोर्ट की विश्व शासी निकाय है, जिसकी स्थापना 1904 में की गई थी।
- फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप आधिकारिक तौर पर 1950 में सिल्वरस्टॉर्न में ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स में एफआईए द्वारा शुरू की गई थी।
- 2024 फॉर्मूला वन चैंपियनशिप में 24 ग्रैंड प्रिक्स शामिल हैं। जो ड्राइवर अधिकतम अंक जीतता है उसे विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप प्रदान की जाती है।
- पहली विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप 1950 में इटली के एमिलियो ग्यूसेप फ़रीना ने जीती थी।
- जर्मन माइकल शूमाकर और ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के नाम सात-सात बार विश्व ड्राइवर चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड है।
- जर्मनी के सेबेस्टियन वेट्टेल 23 वर्ष की आयु में विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप के सबसे कम उम्र के विजेता हैं।
- मैक्स वेरस्टैपेन वर्तमान विश्व ड्राइवर चैंपियन हैं। उन्होंने 2021,2022 और 2023 विश्व ड्राइवर चैंपियनशिप जीती है।
फॉर्मूला वन का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
एफ़आईए के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: स्टेफ़ानो डोमेनिकैली