Home > Current Affairs > International > Lithuanian President Gitanas Nausėda re elected for another term

लिथुआनियाई राष्ट्रपति गितानस नौसेदा एक और कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Lithuanian President Gitanas Nausėda re elected for another term Person in News 4 min read

राष्ट्रपति गितानास नौसेदा को बाल्टिक देश लिथुआनिया  का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। 60 वर्षीय गीतानास नौसेदा, जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हैं, ने 26 मई 2024 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ केंद्र-दक्षिणपंथी होमलैंड यूनियन पार्टी के  निवर्तमान प्रधान मंत्री इंग्रिडा सिमोनीटे को हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति गितानस नौसेदा को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी।

लिथुआनिया में राष्ट्रपति चुनाव 

लिथुआनिया में 12 मई 2024 को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। राष्ट्रपति गितानास नौसेदा और प्रधान मंत्री इंग्रिडा सिमोनीटे सहित आठ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लिथुआनिया में, एक उम्मीदवार को  राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित होने के लिए डाले गए मतों में से कम से कम 50 प्रतिशत वोट हासिल करने होते हैं। 

चूँकि कोई भी उम्मीदवार आवश्यक 50 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल नहीं  हो पायी थे इसलिए पहले दौर में  अधिकतम वोट हासिल करने वाले शीर्ष दो उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के अगले दौर के चुनाव लड़ने के लिए पात्र थे। 

पहले दौर में गीतानास नौसेदा को 46 प्रतिशत वोट और इंग्रिडा सिमोनीटे को 16 प्रतिशत वोट मिले थे इसलिए दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनाव में यह दोनों उम्मीदवार थे।

26 मई 2024 को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में गीतानास नौसेदा स्पष्ट विजेता के रूप में उभरे।

राष्ट्रपति गीतानास नौसेदा का दूसरा कार्यकाल 

गीतानास नौसेदा, जो पेशे से एक बैंक मुख्य अर्थशास्त्री थे, 2019 में पहली बार लिथुआनिया के राष्ट्रपति चुने गए। 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में भी उनके प्रतिद्वंद्वी इंग्रिडा सिमोनीटे थे। लिथुआनिया के राष्ट्रपति का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है।

लिथुआनिया के संविधान के अनुसार, एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बन सकता है।

लिथुआनिया में शासन प्रणाली 

लिथुआनिया का 1992 का संविधान देश में एक  संसदीय प्रणाली का प्रावधान करता है। लिथुआनिया की संसद को सेइमास कहा जाता है, जिसमें 141 सदस्य होते  हैं। संसद के सदस्य ,लोगों द्वारा चार साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।

प्रधान मंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और वह देश के दैनिक प्रशासन के लिए जिम्मेदार होता है।

लिथुआनिया के बारे में

लिथुआनिया उत्तर-पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश  है और यह तीन बाल्टिक देशों: एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया में सबसे बड़ा है। 

इन्हें बाल्टिक देश कहा जाता है क्योंकि ये बाल्टिक सागर के किनारे स्थित हैं।

1944 में लिथुआनिया सोवियत संघ का हिस्सा बन गया। 

इसने 1990 में सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, जिसे 1991 में सोवियत संघ ने स्वीकार कर लिया।

यह 2004 में यूरोपीय संघ और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का सदस्य बन गया।

राजधानी: विनियस

मुद्रा: यूरो

FAQ

उत्तर: उन्हें लिथुआनिया के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है।

उत्तर: इंग्रिडा सिमोनीटे

उत्तर: पांच वर्ष और एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति रह सकता है।

उत्तर: एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया क्योंकि वे यूरोप में बाल्टिक सागर के किनारे स्थित हैं।

उत्तर: विनियस

उत्तर: यूरो
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.