Home > Current Affairs > National > Launch of ‘Water for Women, Women for Water Campaign’ under AMRUT

एएमआरयूटी के तहत ‘महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान’ का शुभारंभ

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Launch of ‘Water for Women, Women for Water Campaign’ under AMRUT Government Scheme 6 min read

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय अपनी प्रमुख योजना -अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (एएमआरयूटी) के तहत एक प्रगतिशील पहल "महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान" का शुभारंभ करने जा रही है। 

  • इस "जल दिवाली" अभियान के उत्सव का आयोजन 7 नवंबर, 2023 से आरंभ होकर 9 नवंबर, 2023 तक  किया जाएगा।
  • इस योजना में मंत्रालय के राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) की भी भागीदारी है। 
  • साथ ही ओडिशा अर्बन एकेडमी इस अभियान की ‘नॉलेज पार्टनर’ है।

अभियान का उद्देश्य:  

  • इस अभियान का उद्देश्य जल प्रबंधन प्रणाली में महिलाओं को शामिल करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। 
  • इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक रूप से पुरुषों के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में समावेशिता और विविधता को बढ़ावा देकर लैंगिक समानता के मुद्दों को हल करना है।
  • महिलाओं को अपने-अपने शहरों में जल उपचार संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) के दौरे के माध्यम से जल उपचार प्रक्रियाओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • संयंत्रों के दौरों से उन्‍हें घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में प्रयुक्‍त महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलेगा। 
  • इसके अलावा, महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी उपलब्‍ध होगी, जो यह सुनिश्चित करती है कि नागरिकों को अपेक्षित गुणवत्ता का जल उपलब्‍ध हो। 
  • इस अभियान का व्यापक उद्देश्य जल बुनियादी ढांचे के प्रति महिलाओं में स्वामित्व और अपनेपन की भावना को विकसित करना है।

देश में कार्यरत जल उपचार संयंत्र: 

  • भारत में 3,000 से अधिक जल उपचार संयंत्र विद्दमान हैं, जिनकी निर्मित जल उपचार क्षमता 65,000 एमएलडी से अधिक और परिचालन क्षमता 55,000 एमएलडी से अधिक है। 
  • इस अभियान के दौरान, महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) 550 से अधिक जल उपचार संयंत्रों का दौरा करेंगे, जिनकी संयुक्त परिचालन क्षमता 20,000 एमएलडी (देश की कुल क्षमता की 35 प्रतिशत से अधिक) से अधिक है।

घरेलू जल प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका: 

  • घरेलू जल प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। महिलाओं को जल उपचार और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाकर, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय का लक्ष्य उनके घरों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के बारे में उनकी ज्ञान और क्षमता को बढ़ाना है। 

जल दिवाली के प्रथम चरण: 

  • महिलाओं के लिए जल, जल के लिए महिलाएं अभियान, ‘’जल दिवाली" के पहले चरण में राष्‍ट्रव्‍यापी रूप से 15,000 से अधिक स्‍वयं सहायता समूह, महिलाओं की अपेक्षित भागीदारी के साथ सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (आदर्श आचार संहिता के तहत 5 राज्यों को छोड़कर) में अभियान चलाएंगे। इस अभियान के प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:
    • महिलाओं को जल उपचार संयंत्रों और जल परीक्षण सुविधाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना।
    • महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्हों और वस्‍तुओं के माध्यम से महिलाओं की समावेशिता और भागीदारी को बढ़ावा देना।
    • महिलाओं को अमृत योजना और जल बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी प्रदान करना और शिक्षित करना है।
  • इस अभियान के अपेक्षित परिणामों में- जल उपचार के बारे में जागरूकता और जानकारी में वृद्धि करना, स्वामित्व और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना, समावेशिता को बढ़ावा देना, स्‍वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, सकारात्मक सामुदायिक प्रभाव और भविष्य की पहल के लिए मॉडल के रूप में शामिल करना हैं।
  • ‘अमृत’ (एएमआरयूटी) और एनयूएलएम से राज्य और शहर के अधिकारी डब्ल्यूटीपी की पहचान करके इन यात्राओं को सुविधाजनक बनाएंगे। 
  • आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने सभी राज्य और शहर के अधिकारियों से इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने और इसका समर्थन करने का आह्वान किया है। 
  • यह पहल ‘अमृत’ मिशन के तहत जल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महिलाओं को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत ​​मिशन):

  • अमृत ​​मिशन का शुभारंभ: जून 2015
  • मिशन किस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित है ? 
    • आवास और शहरी मंत्रालय

अमृत ​​मिशन का उद्देश्य:

  • हर घर में जल की आपूर्ति और सीवरेज कनेक्शन के साथ नल की पहुँच को सुनिश्चित करना।
  • मिशन की प्राथमिकता क्षेत्र सीवरेज के बाद जल आपूर्ति है।
  • शहरों को हरियाली और अच्छी तरह से बनाए हुए खुले स्थानों (जैसे पार्क) का विकास करके इसमें मौजूदा सुविधाओं में वृद्धि करना है।
  • सार्वजनिक परिवहन सुविधा का और विस्तार करके प्रदूषण को कम करना।


 

FAQ

Answer:- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

Answer:- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय अपनी प्रमुख योजना - अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन(अमृत) के तहत एक प्रगतिशील पहल "महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान" का शुभारंभ किया।

Answer:- इस योजना में मंत्रालय के राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) की भी भागीदारी है।

Answer:- अमृत ​​मिशन का शुभारंभ जून 2015 में किया गया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.