सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Defence
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 29 Apr 2024
3 Min Read
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम को हराकर तीरंदाजी विश्व कप चरण -1 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इस स्वर्ण पदक ने तीरंदाजी विश्व कप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में 14 साल के स्वर्ण पदक के लंबे अंतराल को भी समाप्त कर दिया।
भारत ने शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण- 1 में आठ पदक (पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) के साथ अपनी शानदार पारी की समाप्ति की। यह तीरंदाजी विश्व कप के किसी एक संस्करण में भारत की सर्वोच्च पदक तालिका है।
भारत ने शंघाई प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय तीरंदाजी टीम भेजी थी जिसमे आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी शामिल थे।
धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने फाइनल में विश्व की नंबर 1 रैंकिंग वाली दक्षिण कोरियाई टीम को हराया। भारतीय टीम ने विश्व और एशियाई खेलों के चैंपियन ली वूसोक और ओलंपिक चैंपियन किम जे देओक और किम वूजिन की दक्षिण कोरिया की टीम को 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से हराकर 14 साल बाद स्वर्ण पदक जीता।
एशियाई खेलों की चैंपियन और विश्व नंबर 3 आंध्र प्रदेश की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर हैट्रिक लगाई। उन्होंने व्यक्तिगत, महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता।
पिछले 19वें हांग्जो एशियाई खेलों में भी ज्योति ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा, महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धा जीतकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई थी।
ज्योति ने मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को हराकर महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्वर्ण पदक जीता।
मिश्रित कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति वेन्नम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति, अदिति स्वामी और परनीत कौर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
ज्योति वेन्नम ने तीरंदाजी विश्व कप में कुल 19 पदक जीते हैं जिसमें आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और सात कांस्य पदक शामिल हैं।
शांघी इवेंट में भारतीय टीम ने 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ कुल 8 पदक जीते।
क्रम संख्या |
आयोजन |
खिलाड़ी |
पदक |
1 |
पुरुषों की रिकर्व टीम |
तरूणदीप राय, मृणाल चौहान, प्रवीण जाधव, धीरज बोम्मदेवरा |
स्वर्ण |
2 |
मिश्रित युगल |
ज्योति और अभिषेक वर्मा |
स्वर्ण |
3 |
महिलाओं का व्यक्तिगत |
ज्योति वेन्नम |
स्वर्ण |
4 |
पुरुषों की कंपाउंड टीम |
रियांश, प्रथमेश फुगे, अभिषेक वर्मा, रजत चौहान |
स्वर्ण |
5 |
महिला कंपाउंड टीम |
अवनीत कौर, परनीत कौर, अदिति गोपीचन्द स्वामी, ज्योति सुरेख वेन्नम |
स्वर्ण |
6 |
पुरुषों का कंपाउंड व्यक्तिगत |
प्रियांश |
रजत |
7 |
महिला व्यक्तिगत रिकर्व |
दीपिका कुमारी |
रजत |
8 |
मिश्रित रिकर्व टीम |
अंकिता भकत, धीरज बोम्मदेवरा |
कांस्य |
विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 का आयोजन शंघाई, चीन में 23 -28 अप्रैल 2024 तक किया गया था ।
यह 2024 में विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित होने वाले चार विश्व कप आयोजनों में से पहला है।
2024 विश्व कप प्रतियोगिताएं विश्व तीरंदाजी महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं और यह तीरंदाजी विश्व कप का 18वां संस्करण है।
18वें तीरंदाजी विश्व कप 2024 का शेड्यूल।
क्रमांक |
तारीख |
कार्यक्रम का स्थान |
1 |
23-28 अप्रैल |
शंघाई, (चीन) |
2 |
21-26 मई |
येचिओन, (दक्षिण कोरिया) |
3 |
18-23 जून |
अंताल्या,(तुर्की) |
फ़ाइनल |
19-20 अक्टूबर |
ट्लाक्सकाला (मेक्सिको) |
विश्व तीरंदाजी पुरुषों और महिलाओं की तीरंदाजी का वैश्विक शासी निकाय है।
विश्व तीरंदाजी की स्थापना 1931 में दुनिया भर में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए की गई थी।
सदस्य: 168 देश
मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
टॉप पोस्ट
Recently viewed posts
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice