Home > Current Affairs > National > International Gita Mahotsav Inaugurated In Kurukshetra (Haryana)

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में उद्घाटन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
International Gita Mahotsav Inaugurated In Kurukshetra (Haryana) Festival 4 min read

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 दिसंबर 2023 को ब्रह्म सरोवर, कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और गीता संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

  • संगोष्ठी का विषय - "वसुधैव कुटुम्बकम: श्रीमद्भागवत गीता और वैश्विक एकता" है I 
  • इस वर्ष 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में असम, मुख्य भागीदार राज्य है।
  • इसका आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा पर्यटन मंत्रालय, जिला प्रशासन, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला ,सूचना और जनसंपर्क विभाग, हरियाणा द्वारा किया जाता है I 

महोत्सव के दौरान निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित होंगे -

  • 17 दिसंबर को आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ और पूजा के साथ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन कियाI 
  • इसके बाद वह उसी दिन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी उद्घाटन किया। यह सेमिनार 17 -19 दिसंबर तक चलेगाI 
  • 22 और 23 दिसंबर को दो दिन हर जिले में गीता महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे I 
  • 23 दिसंबर को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस कुरूक्षेत्र के तीर्थों पर एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुरूक्षेत्र भूमि की 164 तीर्थ समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • महोत्सव में हरियाणा के लोक नृत्य, शिल्प, लघु उद्योग, खान-पान आदि से संबंधित हरियाणा मंडप स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से महोत्सव में आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालु हरियाणा की संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का इतिहास -

  • शुरुआत - वर्ष 1989 
  • राष्ट्रीय उत्सव घोषित - वर्ष 2002 (1992 में गठित गीता जयंती समिति के द्वारा )
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा - वर्ष 2016 
  • गीता जयंती - हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी को मनाई जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन -

  • वर्ष 2019 में यह त्योहार देश के बाहर पहली वार मॉरीशस और लंदन में मनाया गया था। 
  • यह सितंबर 2022 में कनाडा में भी आयोजित किया गया था।
  • अप्रैल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया था। वर्ष 2024 में अमेरिका में इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगाI
  • प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीता पार्क की स्थापना - ब्रैंपटन, कनाडा 
  • सबसे बड़ी भगवत गीता 800 किग्रा का निर्माण मिलान, इटली में किया गया था जिसे इस्कॉन मंदिर कुरूक्षेत्र में रखा गया है I

FAQ

Ans. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Ans. कुरूक्षेत्र, हरियाणा

Ans. असम

Ans. वर्ष 2016

Ans. ब्रैंपटन, कनाडा
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.