Home > Current Affairs > National > India world’s sixth largest exporter of Textile & Apparel in 2023

2023 में भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा कपड़ा और परिधान निर्यातक देश

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India world’s  sixth largest exporter of Textile & Apparel in 2023 Economy 4 min read

 

भारत सरकार के अनुसार, भारत 2023 में दुनिया में कपड़ा और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है। 2023 में दुनिया के कपड़ा और परिधान बाजार में देश की हिस्सेदारी 3.9% थी। 

चीन दुनिया में कपड़ा और परिधान का सबसे बड़ा निर्यातक देश बना हुआ है, जिसके बाद यूरोपीय संघ और बांग्लादेश का स्थान है।

सरकार द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-अक्टूबर महीने के दौरान कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प का निर्यात 21.358 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इस अवधि के दौरान कुल आयात 5.425 बिलियन अमरीकी डॉलर था। भारत मुख्य रूप से कपड़ा और परिधान का आयात पुनः निर्यात उद्देश्यों या कच्चे माल के रूप में करता है।

वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प का निर्यात

वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प का कुल निर्यात 21.358 बिलियन अमरीकी डॉलर था। 

वित्त वर्ष 2024 के अप्रैल-अक्टूबर की अवधि की  तुलना में इन सभी वस्तुओं के निर्यात में 7% की वृद्धि हुई है। 

ऊन और हथकरघा क्षेत्रों को छोड़कर सभी प्रमुख वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। ऊन और हथकरघा में क्रमशः 19% और 6% की गिरावट दर्ज़ की गई।

वित्त वर्ष 25 के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान निर्यात में हिस्सेदारी

वस्त्र, परिधान और हस्तशिल्प में शीर्ष पांच निर्यात वस्तुएं इस प्रकार थीं।

  1. रेडीमेड परिधान;  इस अवधि के दौरान कुल निर्यात 8.733 बिलियन अमरीकी डॉलर था, कुल निर्यात में हिस्सेदारी 41%, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12% की वृद्धि।
  2. सूती वस्त्र;  7.082 बिलियन अमरीकी डॉलर, कुल निर्यात में हिस्सेदारी 33%, वृद्धि दर 1%।
  3. मानव निर्मित वस्त्र;  3.105 अमरीकी डॉलर, कुल निर्यात में हिस्सेदारी 15%, वृद्धि दर 5%।
  4. रेशमी उत्पाद:  98 मिलियन अमरीकी डॉलर, कुल निर्यात में हिस्सेदारी 0.45%, वृद्धि दर 40%।
  5. ऊनी और ऊनी वस्त्र;  95 मिलियन अमरीकी डॉलर, कुल निर्यात में हिस्सेदारी लगभग 0.4%, 19% की नकारात्मक वृद्धि।

भारतीय वस्त्र, परिधान और हस्तशिल्प के लिए प्रमुख निर्यात बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ थे।

वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प का आयात

  • अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान कपड़ा, परिधान और हस्तशिल्प उत्पादों का आयात 5.425 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
  • पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में आयात में 1% की गिरावट आई है।
  • कुल आयात में सबसे बड़ा हिस्सा मानव निर्मित वस्त्रों का है जो 1.859 बिलियन अमरीकी डॉलर है।  मानव निर्मित वस्त्रों का वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-अक्टूबर माह के दौरान आयात में कुल हिस्सेदारी 34% थी।
  • दूसरे स्थान पर सूती कपड़ा है , कुल आयात 1.721 बिलियन अमरीकी डॉलर।
  • तीसरे स्थान पर रेडीमेड परिधान है,कुल आयात 1.721 बिलियन अमरीकी डॉलर।
  • प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक वृद्धि हथकरघा उत्पादों में दर्ज की गई, इसकी कुल वृद्धि दर  56% है।

FAQ

उत्तर: 6वां। चीन विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक है, उसके बाद यूरोपीय संघ है।

उत्तर: 3.9%

उत्तर: रेडीमेड परिधान , कुल निर्यात में हिस्सेदारी 41%

उत्तर: 5.425 बिलियन अमरीकी डॉलर

उत्तर: 21.358 बिलियन अमरीकी डॉलर और 7% की वृद्धि दर
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.