अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 में जापान और 2027 में जर्मनी से आगे निकलकर संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
आईएमएफ की यह सकारात्मक रिपोर्ट विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें सुझाव दिया गया था कि अगर भारत को 2047 तक विकसित भारत या एक विकसित देश का लक्ष्य हासिल कर्ण है तो उसे 7.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से विकास करने की जरूरत है।
आईएमएफ के नवीनतम आंकड़े के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं।
अमरीका अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
निम्नलिखित विश्व के शीर्ष 11 देशों की सूची और 2015 से 2025 तक उनका प्रदर्शन है।
विश्व में स्थान (वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद) |
देश |
2015 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (अमेरिकी डॉलर और ट्रिलियन में) |
2025 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (अमेरिकी डॉलर और ट्रिलियन में) |
पिछले 10 वर्षों में प्रतिशत वृद्धि |
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
11.8 |
30.3 |
66 |
2 |
चीन |
11.1 |
19.5 |
76 |
3 |
जर्मनी |
3.4 |
4.9 |
44 |
4 |
जापान |
4.4 |
4.4 |
0 |
5 |
भारत |
2.1 |
4.3 |
105 |
6 |
यूनाइटेड किंगडम |
2.9 |
3.7 |
28 |
7 |
फ़्रांस |
2.4 |
3.3 |
38 |
8 |
इटली |
1.8 |
2.5 |
39 |
9 |
कनाडा |
1.6 |
2.3 |
44 |
10 |
ब्राज़ील |
1.8 |
2.3 |
28 |
11 |
रूस |
1.4 |
2.2 |
57 |
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक बहुपक्षीय संस्था है जिसकी स्थापना 1944 में की गई थी।
आईएमएफ़ , आर्थिक संकट/भुगतान संतुलन संकट का सामना कर रहे सदस्य देशों को ऋण प्रदान करता है।
सदस्य;189 देश
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
आईएमएफ़ /IMF: इंटरनेशनल मोनेटरी फ़ंड (International Monetary Fund)
यह भी पढ़ें
विश्व बैंक: भारत को 2047 तक विकसित बनने के लिए 7.8% की वृद्धि की आवश्यकता