हॉकी इंडिया ने 8वीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में एक नई राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की है। 8वीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 चीन के हुलुनबुइर शहर में 8- 17 सितंबर 2024 तक आयोजित की जा रही है।
भारत पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का गत चैंपियन है और उसने 2023 में चेन्नई में आयोजित 7वां संस्करण जीता था।
2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद 8वीं एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए पहला महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। 2024 पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता टीम के कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और कई नए खिलाड़ियों की 8वीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मौका दिया जा रहा है।
जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जो 2024 पेरिस ओलंपिक में अग्रणी गोल स्कोरर थे, भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
यह पहली बार है जब भारतीय हॉकी टीम अपने दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बिना खेलेगी। पीआर श्रीजेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से सन्यास ले लिया था।
भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन हैं।
पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी छह देशों की हॉकी प्रतियोगिता है जहां छह शीर्ष रैंकिंग वाली एशियाई हॉकी टीमें भाग लेती हैं।
8वें संस्करण में चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और पाकिस्तान भाग ले रहे हैं।
प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के साथ खेलेगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी और सेमीफाइनल विजेता 17 सितंबर 2024 को फाइनल खेलेगी।
पुरुषों की एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2011 से एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया जा रहा है। पुरुषों की एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत चार खिताब जीत के साथ सबसे सफल टीम है, उसके बाद पाकिस्तान है, जिसने तीन खिताब जीते हैं।
संस्करण संख्या |
प्रतियोगिता का वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता टीम |
उपविजेता टीम |
1 |
2011 |
ऑर्डोस, चीन |
भारत |
पाकिस्तान |
2 |
2012 |
दोहा ,कतर |
पाकिस्तान |
भारत |
3 |
2013 |
काकामिघारा, जापान |
पाकिस्तान |
जापान |
4 |
2016 |
कुआंतन, मलेशिया |
भारत |
पाकिस्तान |
5 |
2018 |
मस्कट, ओमान |
भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया |
- |
6 |
2021 |
ढाका, बांग्लादेश |
दक्षिण कोरिया |
जापान |
7 |
2023 |
चेन्नई, भारत |
भारत |
मलेशिया |
8 |
2024 |
हुलुनबुइर शहर, चीन |
- |
- |
एशियाई हॉकी महासंघ एशिया में हॉकी की शासी निकाय है और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ़आईएच ) से संबद्ध है।
भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और पाकिस्तान ने 1958 में टोक्यो एशियाई खेलों के दौरान इसकी स्थापना की।
सदस्य: 31 देश
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया