संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में फिनलैंड सबसे खुशहाल देश के रूप में शीर्ष पर
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Report
6 min read
20 मार्च 2024 को जारी की गई संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित वार्षिक ‘विश्व खुशहाली रिपोर्ट’ में ‘फिनलैंड’ को विश्व का सबसे खुशहाल देश माना गया है। फिनलैंड संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में लगातार सातवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है।
विश्व खुशहाली रिपोर्ट में नॉर्डिक देश शामिल:
इस रिपोर्ट में नॉर्डिक देशों ने 10 सबसे खुशहाल देशों में अपना स्थान बनाए रखा। इसमें डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन भी शामिल हैं।
विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भारत का स्थान:
विश्व खुशहाली रिपोर्ट में 143 देशों में भारत का स्थान 126वां है। भारत गत वर्ष भी इसी रैंक पर था।
अफगानिस्तान सबसे निचले स्थान पर:
विश्व खुशहाली रिपोर्ट में अफगानिस्तान को कुल 143 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है।
वर्ष 2020 में तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से मानवीय तबाही से अफगानिस्तान त्रस्त है। जिसे संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भी देखा जा रहा है।
अमेरिका और जर्मनी 20 सबसे खुशहाल देशों में शामिल नहीं:
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से प्रकाशित हो रही इस वार्षिक रिपोर्ट में यह पहली बार है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी को 20 सबसे खुशहाल देशों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
नए सर्वे में अमेरिका 23वें और जर्मनी 24वें स्थान पर आया है। जबकि, कोस्टा रिका को 12वें और कुवैत को 13वें स्थान पर शीर्ष 20 देशों में शामिल किया है।
रिपोर्ट में कोई भी बड़ा देश शीर्ष 10 खुशहाल देशों में शामिल नहीं:
रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे खुशहाल देशों में अब दुनिया का कोई भी सबसे बड़ा देश शामिल नहीं है।
शीर्ष 10 देशों में केवल नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 15 मिलियन से अधिक है। वहीं, शीर्ष 20 देशों में, केवल कनाडा और यूके की जनसंख्या 30 मिलियन से अधिक है।
2010 के बाद विश्व खुशहाली में आई तेज गिरावट:
2006-10 के बाद से खुशी में सबसे तेज गिरावट अफगानिस्तान, लेबनान और जॉर्डन में देखी गई। जबकि पूर्वी यूरोपीय देशों सर्बिया, बुल्गारिया और लातविया में खुशहाली मेंसबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है।
उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में, 2006-10 के बाद से 30 वर्ष से कम उम्र के समूहों के बीच खुशहाली में गिरावट आई है। यहाँ पुरानी पीढ़ी अब युवाओं की तुलना में अधिक खुश है।
इसके विपरीत, मध्य और पूर्वी यूरोप में, समान अवधि के दौरान सभी उम्र के लोगों में खुशी में काफी वृद्धि हुई।
जबकि पश्चिमी यूरोप में सभी उम्र के लोगों ने खुशी के समान स्तर की सूचना दी है।
यूरोप को छोड़कर हर क्षेत्र में खुशी की असमानता बढ़ी है, जिसे रिपोर्ट में "चिंताजनक प्रवृत्ति" बताया गया है।
विश्व खुशहाली रैंकिंग का आधार:
संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट को तैयार करने में कई आधार मूल्यों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुखतः निम्नलिखित शामिल हैं:
व्यक्तियों के जीवन संतुष्टि के स्व-मूल्यांकन के साथ-साथ प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
सामाजिक समर्थन
स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
स्वतंत्रता
उदारता
भ्रष्टाचार।
विश्व खुशहाली रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
इस वर्ष की ये रिपोर्ट आयु समूह के आधार पर अलग-अलग रैंकिंग शामिल करने वाली पहली रिपोर्ट है।
यह विश्व के कुछ भागों में युवाओं के बीच जीवन संतुष्टि के बारे में खराब स्थिति को भी उजागर करती है।
यह रिपोर्ट 143 देशों के लोगों के वैश्विक सर्वेक्षण डेटा पर आधारित है।
यह रिपोर्ट पिछले तीन वर्षों में उनके औसत जीवन मूल्यांकन के आधार पर देशों को खुशी के आधार पर रैंक किया गया है।
उत्तरी अमेरिका के युवाओं में खुशियों में आई कमी:
उत्तरी अमेरिका में युवाओं के बीच खुशी बहुत तेजी से कम हुई है। वहां के युवा अब बूढ़ों की तुलना में कम खुश हैं।
इस रिपोर्ट में 2012 के बाद पहली बार अमेरिका को खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष 20 से बाहर कर दिया है। अमेरिका सहित कुछ देशों की रैंक में गिरावट इसलिए भी हुई क्योंकि यूरोप के कई देशों ने इसमें बड़ी छलांग लगाई है।
विश्व खुशहाली रिपोर्ट में शीर्ष 20 देशों का स्थान:
संयुक्त राष्ट्र की ‘विश्व खुशहाली रिपोर्ट’ में दुनिया के सबसे खुशहाल और बदहाल देशों को निम्न रूप में देखा जा सकता है:
फिनलैंड
डेनमार्क
आइसलैंड
स्वीडन
इजराइल
नीदरलैंड
नॉर्वे
लक्ज़मबर्ग
स्विट्जरलैंड
ऑस्ट्रेलिया
न्यूज़ीलैंड
कोस्टा रिका
कुवैत
ऑस्ट्रिया
कनाडा
बेल्जियम
आयरलैंड
चेकिया
लिथुआनिया
यूनाइटेड किंगडम
FAQ
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र
उत्तर : फिनलैंड
उत्तर : विश्व खुशहाली रिपोर्ट में 143 देशों में भारत का स्थान 126वां है।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.